Dream 11 में खेलकर किसान का बेटा बना करोड़पति, 39 रुपये लगाकर जीते 4 करोड़

Dream 11 में खेलकर किसान का बेटा बना करोड़पति, 39 रुपये लगाकर जीते 4 करोड़

डेस्कः उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला मंगल सरोज रातों-रात करोड़पति बन गया है। ड्रीम-11 ने उसकी किस्मत बदल दी है।सराय अकिल थाना क्षेत्र के घासी राम का पुरवा गांव के मंगल सरोज ने ड्रीम 11 गेम में 39 रुपये लगाकर पूरे 4 करोड़ रुपये जीत लिए। अब पूरे गांव में उसे देखने वालों की भीड़ लगी है। लोग बधाई देने आ रहे हैं और मंगल खुद भी अब एक नए भविष्य का सपना देख रहा है। मंगल सरोज के पिता एक गरीब किसान हैं, जो दूसरों की जमीन पर खेती करके अपने आठ लोगों के परिवार का पेट पालते हैं।

आतंकवादियों को ठिकाना और खाना की व्यवस्था करने का लगा आरोप, इम्तियाज ने नदी में कूदकर दे दी जान, सामने आया VIDEO
मंगल सरोज ने बताया कि वो मार्च से लगातार ड्रीम 11 खेल रहा था. हर बार 49 रुपये लगाता और हर बार हार जाता। लेकिन हार नहीं मानी। इस बार उसके खाते में सिर्फ 39 रुपये थे, फिर भी उसने खेला और किस्मत ने साथ दे दिया। चेन्नई और पंजाब के मैच में उसकी बनाई टीम ने बाजी मार ली और उसे मिल गए पूरे 4 करोड़ रुपये।अब मंगल कह रहा है कि वो ये पैसे किसी अच्छे बिजनेस में लगाएगा, ताकि आगे का भविष्य बेहतर बन सके।अब मंगल सरोज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  रांची के पुंदाग IIM पुल के पास 33 KV केबल में लगी आग, बिजली आपूर्ति बाधित

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now