आतंकवादियों को ठिकाना और खाना की व्यवस्था करने का लगा आरोप, इम्तियाज ने नदी में कूदकर दे दी जान, सामने आया VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

आतंकवादियों को ठिकाना और खाना की व्यवस्था करने का लगा आरोप, इम्तियाज ने नदी में कूदकर दे दी जान, सामने आया VIDEO

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षाबल और एजेंसियां अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर रहे है। आतंकियों को ठिकाना देने वाले और मददगार की भी तलाश हो रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले स्थित अहरबल में एक युवक इम्तियाज अहमद मागरे का शव अदबल नाले में बरामद हुआ। युवक के परिजन सुरक्षाबलों के हिरासत में युवक की मौत होने का आरोप लगा है। परिजन का दावा है कि इम्तियाज को कुछ दिन पहले सेना ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इस मामले को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित है और न्यायिक जांच की मांग कर रहे है।

राजस्थान में MLA जयकृष्ण पटेल 20 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने नोटों के साथ दबोचा
दूसरी ओर पुलिस ने दावा किया है कि युवक ने नदी में खुद छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। इस संबंध में एक वीडियो फुटेज भी जारी किया गया है। इम्तियाज पर आरोप है कि उसने आतंकवादियों को रहने का ठिकाना और खाना दिया था। पुलिस के अनुसार, इम्तियाज को कथित तौर पर आतंकवादियों का ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) होने के संदेह में हिरासत में लिया गया था।

See also  भारत-पाकिस्तान मैच का शुभम द्विवेदी की पत्नी ने किया विरोध, कहा-पहलगाम हमला याद करो, क्या कर रहे है क्रिकेटर!

प्रिंसिपल-लाइब्रेरियन के बीच जमकर चले थप्पड़, MP के खरगोन में स्कूल के अंदर टीचरों में मारपीट का वीडियो वायरल
पुलिस का दावा है कि वह सुरक्षा बलों को एक आतंकी ठिकाने तक ले जाते समय वैशो नदी में कूद गया और उसकी मृत्यु आत्महत्या के कारण हुई। इम्तियाज का शव बरामद होने के कुछ घंटों बाद सामने आए ड्रोन फुटेज में एक युवक को अदबल नाले में कूदते और बहते हुए देखा गया। पुलिस ने दावा किया कि उसने आतंकवादियों का सहयोग करने की बात “कबूल” की थी और वह सुरक्षाबलों को जंगल क्षेत्र में एक ठिकाने पर ले रहा था तथा इस दौरान उसने भागने की कोशिश की थी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now