- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बोकारो में ईट भट्ठा संचालक की पीट-पीट कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बोकारो में ईट भट्ठा संचालक की पीट-पीट कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बोकारोः पिंड्राजोर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के मान टांड में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पहले उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक सुमित कुमार ईट-भट्टा चलाने का काम करते थे।

जमशेदपुर में दिल दहलाने वाली घटना, चलती कार में आग लगने से युवक जिंदा जला, लोग बनाते रहे वीडियो
ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार रात जब सुमित अपने घर में सो रहे थे उसी दौरान घर में घुसकर उसकी हत्या की गई है। मृतक सुमित के परिजना शिबू महतो का कहना है कि जब वह सो रहा था, तभी अचानक घर से आवाजें आई। आवाज सुनकर सुमित के परिजन जब कमरे से बाहर आकर देखा तो सुमित के साथ दो लोग मारपीट कर रहे थे। सुमित के परिजन ने यह भी बताया कि घर के बाहर दो अन्य लोग खड़े थे, उन लोगों के द्वारा सुमित का बचाव का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उन दो लोगों को भी लात-घूसों से मारा गया।

See also  कांग्रेस झारखंड में बदलेगी अपना अध्यक्ष', नेताओं ने शुरू कर दी गोलबंदी, जानिए रेस में कौन-कौन

लातेहार में नक्सलियों का उत्पातः CMPDI के साइट पर धावा बोल 8 गाड़ियों में लगाई आग
घटना की सूचना मिलने के बाद पिंड्राजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि इस हादसे से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर पिंड्राजोड़ा थाना के प्रभारी विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now