- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जमशेदपुर में दिल दहलाने वाली घटना, चलती कार में आग लगने से युवक जिंदा जला, लोग बनाते रहे वीडियो

जमशेदपुर में दिल दहलाने वाली घटना, चलती कार में आग लगने से युवक जिंदा जला, लोग बनाते रहे वीडियो

जमशेदपुरः कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती मरीन ड्राइव रोड़ पर रविवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई है। चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार धू-धू करके जलने लगी और इसके साथ ही ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक की जलने से दर्दनाक मौत हो गई।

लातेहार में नक्सलियों का उत्पातः CMPDI के साइट पर धावा बोल 8 गाड़ियों में लगाई आग
बताया जाता है कि युवक कदम मरीन ड्राइव की ओर जा रहा था इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने के बाद युवक को अंदर से बाहर आने का मौका तक नहीं मिला। रास्ते से गुजर रहे लोगों को अंदाजा नहीं लग पाया कि कार के अंदर युवक है और लोग इस दौरान वीडियो बनाते रहे। घटना की सूचना पर कदमा थाना की पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

See also  झारखंड में पति के सामने महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर बनाया हैवानियत का शिकार

MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल हादसे में 3 की मौत, मुख्यमंत्री को दी गई गलत जानकारी, देर रात गलती को किया गया दुरूस्त
आग बुझने के बाद कार की चालक सीट पर चालक का शव पड़ा था। शव का केवल अवशेष ही था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाहन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। जानकारी ये आई है कि युवक कार में भरा हुआ गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था और एक धमाके में सबकुछ खत्म हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now