बिहार के एयरफोर्स स्टेशन में मजदूर बनकर घुसी CBI की टीम, 50 हजार घूस लेते सेना के इंजीनियर को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

बिहार के एयरफोर्स स्टेशन में मजदूर बनकर घुसी CBI की टीम, 50 हजार घूस लेते सेना के इंजीनियर को किया गिरफ्तार

दरभंगाः सीबीआई की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ सेना के इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पटना से गई सीबीआई की टीम ने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन में तैनात सेना के सहायक इंजीनियर कौशलेश कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। कौशलेश कुमार पर आरोप है कि उसने दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन में बनी सड़क के बिल का भुगतान और किये गये कार्य की नपाई के एवज में घूस ले रहे थे।

CRPF जवान मुनीर अहमद की पाकिस्तानी से महिला से शादी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा; शादी छुपाने पर बर्खास्त
बताया जाता है कि सीबीआई की टीम कौशलेश कुमार को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए मजदूरों के वेश में एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद स्टॉफ से भी सीबीआई के टीम की बहस हुई। सीबीआई की टीम ने एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर मौजूद सुरक्षा इंचार्ज के खिलाफ भी दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। मामले में सीबीआई के स्तर पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

See also  जमीन मालिकों को ही बना दिया जाएगा क्रशर और खदानों का मालिक, पाकुड़ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

संविदा पर बहाल बिहार के डेढ़ हजार से अधिक चालक सिपाहियों की बल्ले-बल्ले, DGP ने स्थायी नियुक्ति का दिया आदेश
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई को शिकायत मिली थी कि दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में हुए निर्माण कार्य की एवज में इंजीनियर की ओर से घूस की मांग की जा रही है। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद CBI की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जाल बिछाया और सहायक इंजीनियर को घूस की राशि लेते हुए धर दबोचा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now