CRPF जवान मुनीर अहमद की पाकिस्तानी से महिला से शादी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा; शादी छुपाने पर बर्खास्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

crpf muni ahmed

नई दिल्ली: बिना बताए पाकिस्तानी महिला से शादी करना मुनीर अहमद को मंहगा पड़ा । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने जवान मुनीर अहमद को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, जवान ने अपनी पाकिस्तानी महिला से शादी की जानकारी छुपाई थी, जिसे बल ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना है।

अधिकारियों ने बताया कि मुनीर अहमद द्वारा विदेशी नागरिक (पाकिस्तानी महिला) से विवाह की जानकारी विभाग से छुपाना उसकी सेवा शर्तों का उल्लंघन है और यह आचरण राष्ट्रहित और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आपत्तिजनक है।

crpf muni ahmed

जांच के बाद CRPF ने निष्कर्ष निकाला कि जवान का व्यवहार बल की नीतियों के खिलाफ है और यह संभावित रूप से संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा पर प्रभाव डाल सकता है। इसी आधार पर उसे सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

See also  9 कुत्तों ने एक साथ किया महिला पर हमला, नोंच-नोंच कर किया लहूलूहान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now