वैशालीः शनिवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। वैशाली थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करणी सरोवर में पास बड़े पैमाने पर होटलों में छापेमारी की गई। पुलिस ने अवैध रूप से देह व्यापार में लगे तीन होटलों को सील कर दिया। करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया और आपत्जिनक सामान जब्त किया गया।
होटल की मालकिन का नौकर पर आ गया दिल, 3 बच्चों की मां अपने 19 साल के प्रेमी के पीछे आ पहुंची गिरिडीह
एसपी ललित मोहन शर्मा ने वैशाली में शांति स्तूप के आसपास होटलों में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी करवाई। एसपी को मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटक स्थल के आसपास के होटलों में देह व्यापार का धंधा बहुत दिनों से चल रहा था। बाहर से आने वाले पर्यटक को आकर्षित करने के सारे इंतजाम इन होटलों में की गई थी जिसमें स्थानीय पुलिस की भी संदिग्ध भूमिका मानी जाती है। इसलिए एसपी के द्वारा बनाये गये विशेष टीम ने बिना स्थानीय थाना को सूचना दिये एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में होटलों में छापेमारी की।
बिहार में 2000 सांपों को बचाने वाले जय सहनी को कोबरा ने काटा, जानिये कैसे हुई दर्दनाक मौत
पुलिस ने जब होटलों में छापेमारी करना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी लेने शुरू की तो लड़कियां और महिलाओं के साथ उसके लड़के ग्राहक भी पकड़े गये। होटल के कमरों से पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी मिले। होटल के संचालक सहित करीब तीन दर्जन लड़कियों-महिलाओं के साथ लड़को को पुलिस ने हिरासत में लिया।




