बोकारो के PNB बैंक में लगी आग, 40 से ज्यादा बैंककर्मियों का किया गया रेस्क्यू

बोकारो के PNB बैंक में लगी आग, 40 से ज्यादा बैंककर्मियों का किया गया रेस्क्यू

बोकारोः पंजाब नेशनल बैंक के सेक्टर-4 ऑफिस में शुक्रवार की शाम आग लग गई। पीएनबी ब्रांच में आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थिति हो गई। बिजली पैनल में अचानकर आग लगने के बाद कर्मचारी दहशत में आ गये और फायर बिग्रेड की टीम को इसकी सूचना दी गई।

गिरिडीह में ACB की कार्रवाई, DCLR का क्लर्क रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार
जिस समय पीएनबी में आग लगी उस वक्त बैंककर्मी वर्किंग ऑवर खत्म कर घर जाने की तैयारी में थे। अचानक बिजली पैनल में आग लगने के बाद अफरातफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। उस समय 40 के आसपास बैंककर्मी ब्रांच में मौजूद थे। फायर बिग्रेड को सूचना देने के बाद बैंककर्मियों ने समझदारी दिखाते हुए खुद ही आग पर काबू पाने के उपाय करने शुरू कर दिये। फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घूसखोर राजस्व कर्मचारी को ACB ने रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कोडरमा अंचल कार्यालय में हुई कार्रवाई
घटना के बाद बैंक के सर्किल हेड राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लाइट बार-बार ऑन-ऑफ हो रही थी, जिससे पहले लगा कि शायद मौसम खराब है। लेकिन कुछ देर बाद जलने जैसी गंध आने लगी। जब जांच की गई तो देखा गया कि बिजली के पैनल में आग लग चुकी है। तुरंत सभी पैनल का पावर काट दिया गया और बैंक कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now