गिरिडीह में ACB की कार्रवाई, DCLR का क्लर्क रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, बुंडू में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

गिरिडीहः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड में लगातार अपनी कार्रवाई कर रही है। धनबाद की एसीबी टीम ने गिरिडीह में कार्रवाई करते हुए एक सरकारी बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खोरी महुआ के डीसीएलआर ऑफिस के क्लर्क ने जमीन म्यूटेशन का वाद का निपटारा करने के लिए रिश्वत की डिमांड की। एसीबी को इसकी जानकारी मिली और उसे रंगे हाथ धर दबोचा।

घूसखोर राजस्व कर्मचारी को ACB ने रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कोडरमा अंचल कार्यालय में हुई कार्रवाई
डीसीएलआर ऑफिर के क्लर्क द्वारा रिश्वत की डिमांड करने के बाद महिला ने एसीबी को इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद एसीबी धनबाद की टीम ने खोरी महुआ में दबिश दी और रिश्वत लेते हुए डीसीएलआर के क्लर्क मनीष कुमार भारती को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मनीष को 10 हजार रूपये रिश्वत के साथ पकड़ा गया। इसके बाद उसको लेकर टीम धनबाद चली गई।

रांची के चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG चंदन कुमार सिन्हा ने किया सस्पेंड
एसीबी ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी के पुलिस अधीक्षक को परिवाद पत्र मिला था। जिसमें परिवादी की पत्नी झुना खातून ने कहा था कि खोरीमहुआ डीसीएलआर के न्यायालय में म्यूटेशन अपील वाद संखा 74/2024-25 लंबित है। ऐसे में उक्त वाद को लेकर डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क मनीष कुमार भारती से मुलाकात की गई तो वे डीसीएलआर के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं। यह भी कह रहे हैं कि रिश्वत मिलते ही उचित आदेश पारित हो जाएगा

See also  NCP का विलय 12 फरवरी को होना था, शरद और अजीत पवार की 17 जनवरी को हुई थी बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now