Tik Tok ने यूजर्स का डाटा भेजा चीन, अब देने पड़ेंगे 50 खरब 72 अरब रुपए से ज्यादा का जुर्माना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

tiktiok fine

डेस्कः चीन की सोशल मीडिया कंपनी Tik Tok पर जासूसी का आरोप लगा है । आयरलैंड के एक यूजर की निजी जानकारी चीन भेजने का आरोप साबित होन के बाद Irish Data Protection Commission (DPC) ने चार वर्षों की जांच में ये सही पाया है और 600 मिलियन डॉलर यानी 50 खरब 72 अरब रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया है । 

Tik Tok पर लगा भारी जुर्माना

आरोप है कि  टिकटॉक द्वारा चीन को उपयोगकर्ताओं का डाटा भेजना यूरोपीय संघ की कड़ी डाटा गोपनीयता नियमों का उल्लंघन है और इससे जासूसी का खतरा पैदा हुआ।आयरलैंड के डाटा सुरक्षा आयोग ने यह भी कहा कि टिकटॉक अपने उपयोगकर्ताओं को यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि उनका व्यक्तिगत डाटा कहां भेजा जा रहा है। आयोग ने कंपनी को छह महीने के भीतर नियमों के अनुरूप जुर्माना देने का निर्देश दिया है ।

See also  पाकिस्तान का काबुल पर बड़ा हमला,एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत, 250 घायल

चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पुराने नक्सल डम्प को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटकों को किया बरामद

डाटा चीन भेजने का आरोप

गौरतबल है कि Tik Tok का यूरोपीय मुख्यालय डबलिन में स्थित है, इसलिए आयरलैंड इसका मुख्य नियामक है।  बताया जा रहा है कि टिकटॉक यह साबित करने में असफल रहा कि चीन में बैठे कर्मचारियों द्वारा यूरोपीय उपयोगकर्ताओं के डाटा तक दूर से पहुंचने पर वही सुरक्षा मानक लागू होते हैं, जो यूरोपीय संघ में निर्धारित हैं

झारखंड में खुलेगा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी; 4-5 वर्षों के बच्चों को ट्रेनिंग देने की कोशिश-मुख्य सचिव अलका तिवारी

Tik Tok करेगा अपील

टिकटॉक ने इस फैसले से असहमति जताई है और अपील करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा कि यह निर्णय मई 2023 तक की एक सीमित अवधि पर केंद्रित है, जबकि उसने “प्रोजेक्ट क्लोवर” के तहत यूरोप में तीन डाटा सेंटर बनाने की योजना शुरू कर दी थी।

See also  पाकिस्तानी सांसद ने अपने प्रधानमंत्री को कहा बुजदिल, बोले- मोदी का नाम लेने से डरते है..

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now