चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पुराने नक्सल डम्प को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटकों को किया बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने पुराने नक्सल डम्प को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटकों को किया बरामद

चाईबासाः नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को टोन्टो थाना क्षेत्र वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने एक पुराने डम्प को ध्वस्त किया। वहां बरामद विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विनिष्ट किया।

WhatsApp Image 2025 05 02 at 18.54.37 6e1d8f64

गिरिडीह में ACB की कार्रवाई, DCLR का क्लर्क रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सल डम्प से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद किया। इस दौरान जिलेटिन का छड़-16 नग, डेटोनेटर-02 नग, फ्यूज-01 नग, अर्ध तरल विस्फोटक-05 किलोग्राम, कॉडेक्स के साथ आईईडी-03 नग जो प्रत्येक तीन-तीन किलोग्राम का है। लोहे का छड़-41 नग, पाइप-02 नग, पाइप-02 नग, तार-80 मीटर, बैटरी-02 नग और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया है।

WhatsApp Image 2025 05 02 at 18.54.37 5977d6ed

घूसखोर राजस्व कर्मचारी को ACB ने रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कोडरमा अंचल कार्यालय में हुई कार्रवाई

See also  हजारीबाग के गोंदुलपारा खनन परियोजना की जनसुनवाई के दौरान बवाल, कुर्सियां फेंकी गई जमकर चले लाठी-डंडे

प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं।इन नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now