घूसखोर राजस्व कर्मचारी को ACB ने रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कोडरमा अंचल कार्यालय में हुई कार्रवाई

घूसखोर राजस्व कर्मचारी को ACB ने रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, कोडरमा अंचल कार्यालय में हुई कार्रवाई

कोडरमाः भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने कोडरमा में हजारीबाग से आई एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

रांची के चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG चंदन कुमार सिन्हा ने किया सस्पेंड
मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद एक शख्स से जमीन ऑनलाइन चढ़ाने और रसीद निर्गत करने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड की थी।जिसकी शिकायत शख्स ने एसीबी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया रंगेहाथ पहली किस्त की राशि 10 हजार रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।बेकोबार निवासी बहादुर राणा ने अपनी 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन ऑनलाइन चढ़ाने और रसीद निर्गत करने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में जब बहादुर राणा ने राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद से संपर्क किया तो इस काम के लिए उनसे राजस्व कर्मचारी ने 50,000 रुपये बतौर रिश्वत की मांग की। बहादुर राणा ने इसकी शिकायत एसीबी से की।

See also  पति आधी रात भाभी के कमरे में जाता है, विरोध करने पर जेठ नंगा होकर मारने दौड़ा, पत्नी पहुंची महिला आयोग

पलामू में पुलिस और TSPC के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री की गई बरामद
इधर रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाए जाने पर आज एसीबी की टीम कोडरमा अंचल कार्यालय पहुंची और जैसे ही मामले के शिकायतकर्ता बहादुर राणा के द्वारा रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10000 रुपये राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को दिया गया वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी को धर दबोचा और गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गई। बता दें कि गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी कोडरमा अंचल के हलका 5 का कर्मचारी था। गौरतलब है कि कोडरमा आंचल में बड़े पैमाने पर जमीन की जमाबंदी ऑनलाइन चढ़ाने और रसीद निर्गत करने के मामले लटकाए जाते हैं, ताकि काम के एवज में कर्मचारियों को रिश्वत मिल सके। ऐसे मामलों को लेकर कई बार सरकार स्तर से भी स्पष्टीकरण भी मांगा जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की ममनानी और लोगों से सेवा शुल्क के रूप में रिश्वतखोरी जारी हैं।

See also  'चोलिया के हुक खोल दे राजा जी' जैसे अश्लील गाने बज रहे है IPL में, डबल मीनिंग और महिला विरोधी गीतों से हो रही है बदनामी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now