पलामू में पुलिस और TSPC के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री की गई बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

पलामू में पुलिस और TSPC के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री की गई बरामद

पलामूः तरहसी थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुती कमेटी(TSPC) और पुलिस के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को बरामद किया। पूरे इलाके में नक्सलियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, हजारीबाग से दो नक्सली हुए गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी की तरहसी के इलाके में 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू के नेतृत्व में एक दस्ता किसी घटना को अंजाम देने के लिए आया हुआ है। इसी सूचना के आलोक में एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान शुरू किया गया था। सर्च अभियान के क्रम में टीएसपीसी के नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

झारखंड का एक ड्राइवर रातों रात बन गया करोड़पति, My 11 Circle में जीत लिया 1.55 करोड़ रुपये और थार
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में अब भी सघन तलाशी अभियान चल रहा है। पुलिस की टीम ने नक्सलियों द्वारा छोड़ी गयी कई सामग्रियां बरामद की है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गयी है, ताकि नक्सली बचकर भाग ना सकें।

See also  लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव के फाइनेंसर और चतरा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुभाष यादव को ईडी ने किया अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now