रांची के चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG चंदन कुमार सिन्हा ने किया सस्पेंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

रांची के चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG चंदन कुमार सिन्हा ने किया सस्पेंड

रांचीः जिले के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने रांची में तैनात चार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है।काम में लापरवाही के आरोप में इन्हे सस्पेंड कर दिया गया है।

नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, हजारीबाग से दो नक्सली हुए गिरफ्तार
डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड हुए चार पुलिसकर्मियों में से तीन पिठोरिया थाने में तैनात थे और एक पीसीआर के ड्यूटी में थे। डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर डीआईजी ने कार्रवाई की है।जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है उनमें रांची के पिठोरिया थाना के मुंशी अजय पासवान, श्यामानंद पासवान, अमृत प्रसाद मेहता और पीसीआर-22 के आरक्षी नीरज कुजूर शामिल हैं।

दरअसल, 30 अप्रैल को हेडक्वार्टर डीएसपी वन अमर कुमार पांडे पिठोरिया थाने का दिन में निरीक्षण करने गये। उस दौरान उन्होने पाया कि गस्ती करने वाले पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर थाने में आराम कर रहे है। डीएसपी सुबह 10 बजे पिठोरिया थाने पहुंचे तो वहां कोई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी नहीं मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी सामने नहीं आया।

See also  लातेहार में अवैध अफीम खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 2.5 एकड़ में लगी फसल को किया नष्ट

पलामू में पुलिस और TSPC के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री की गई बरामद
इसके बाद डीएसपी जब थाने के फर्स्ट फ्लोर में गये तो देखा कि जो पुलिसकर्मी की ड्यूटी गस्ती में लगी थी वो सादे लिबास में आराम कर रहे थे। उस दौरान पिठोरिया थाने के जेएसआई अमृत प्रसाद मेहता को ड्यूटी के दौरान गस्त करना था, लेकिन वह थाने में ही मिले।गस्त करने की बजाय थाने में विश्राम करने को लेकर जब डीएसपी ने सवाल पूछा तो अमृत प्रसाद उसका कोई जबाब नहीं दे पाए। वहीं थाने में ओडी ड्यूटी में तैनात जेएसआई श्यामानंद पासवान भी थाने से गायब मिले। जब उन्हें यह जानकारी हुई कि डीएसपी थाने में आए हैं तब वह भागे भागे थाने पहुंचे। श्यामानंद ड्यूटी से क्यों गायब थे वह भी इसका कोई उचित जवाब DSP को नहीं दे पाए।

झारखंड का एक ड्राइवर रातों रात बन गया करोड़पति, My 11 Circle में जीत लिया 1.55 करोड़ रुपये और थार

See also  पटना में गंगा नदी खतरे के निशान के पार, मेट्रो रेल यार्ड में पानी ने किया प्रवेश

ड्यूटी में तैनात एक और थाने के मुंशी अजय पासवान भी पिठोरिया थाने में ड्यूटी के बजाय आराम करते हुए मिले। अजय पासवान पर पूर्व में ग्रामीण और थाना आने वाले दूसरे लोगों के साथ अभद्र आश्रम दुर्व्यवहार और गाली गलौज करने की शिकायत भी मिली थी।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक कंपोजिट कंट्रोल रूम के रिपोर्ट पर DIG सह SSP रांची ने पीसीआर 22 के आरक्षी नीरज कुजूर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नीरज कुजूर ड्यूटी के दौरान गायब पाए गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now