रांची के ओरमांझी में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार पर किया हमला

रांची के ओरमांझी में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार पर किया हमला

रांचीः राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चार अपराधियों जयहिंद ज्वेलर्स में बंदूक के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

2025 5largeimg01 May 2025 174605803

DGP अनुराग गुप्ता को रिटायर्ड करने पर झारखंड सरकार असहमत, केंद्र को भेजा जवाब
चार की संख्या में आये अपराधियों जयहिंद ज्वेलर्स में घूसते ही लूट मचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदार सुधीर कुमार सोनू पर हमला किया, जिस में वो घायल हो गये। बताया जाता है कि ज्वेलरी शॉप में लाखों रुपये के आभूषण लूटकर अपराधी फरार हो गये।रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि लूट की वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

ओरमांझी थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक पर स्थित जय हिंद ज्वेलर्स में चार अपराधियों के द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जय हिंद ज्वेलर्स के मालिक सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि वह अपनी दुकान में बैठे हुए थे कि इसी दौरान चार की संख्या में अपराधी अचानक दुकान के अंदर आ गए और हथियार के बल पर लूटपाट करना शुरू कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now