छप्पर पर क्यों चढ़ गए बाबूलाल मरांडी…नेता प्रतिपक्ष करने लगे हैं बारिश की तैयारी?

रांचीः झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी छप्पर पर चढ़ कर क्या कर रहे हैं । सवाल इस लिए क्या उठ रहा है कि अभी गर्मी का मौसम है और बारिश दूर ऐसे में क्या बाबूलाल मरांडी अभी से बारिश की तैयारी मेें लगे हैं । दरअसल एक तस्वीर सामने आई है जिसमें देखा जा सकता हैं कि नेता प्रतिपक्ष अपने घर की छप्पर को ठीक करने के लिए ऊंचाई पर चढ़े हुए हैं । 

WhatsApp Image 2025 04 30 at 17.51.10 2

राजनीति में आमतौर से ऐसी तस्वीरें कम ही देखने को मिलती है लेकिन बाबूलाल मरांडी ने अपने घर के छप्पर को दुरुस्त करते हुए कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की है कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री अभी भी छप्पर वाले घर में रहते हैं और अपने छप्पर को खुद छाते हैं। यानी खपड़ा खुद ही लगाते हैं ।

WhatsApp Image 2025 04 30 at 17.51.10

बाबूलाल मरांडी अराम से छप्पर पर चढ़ कर खपड़ा को करीने से सजाते हुए नजर आ रहे हैं । जिस तरह से बाबूलाल मरांडी काम कर हे हैं देख कर कोई कह नहीं सकता है कि उन्हें छप्पर बनाने का काम। नहीं आता है । सधे हुए हाथ से एक-एक खपड़ा लगाते हुए बाबूलाल मरांडी दिख रहे हैं ।

जातिगत जनगणना पर बोले राहुल गांधी, फैसले का स्वागत, सरकार बताएं तारीख और लागू करने का तौर-तरीका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now