मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत, एक मई से नई दर होगी लागू

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमत, एक मई से नई दर होगी लागू

डेस्कः मदर डेयरी ने 29 अप्रैल के दूध के कीमत में दो रुपये का इजाफा करने का एलान किया था। इसके बाद अमूल ने भी दूध की कीमत में एक रुपये की बढ़ोतरी का एलान कर दिया। अमूल की बढ़ी हुई कीमत एक मई से लागू होगी।

झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल बनीं ICSE बोर्ड परीक्षा में कंट्री टॉपर, जमशेदपुर के लोयला स्कूल की है छात्रा
आपको बता दें इससे पहले मदर डेयरी ने 29 अप्रैल को दूध की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की थी।कंपनी ने बताया कि यह निर्णय इनपुट लागत बढ़ने और किसानों को बेहतर भुगतान देने के कारण लिया गया है। बढ़े हुए दाम सभी वैरायटीज जैसे अमूल गोल्ड, फ्रेश, स्टैंडर्ड और चाय स्पेशल पर लागू होंगे।

झारखंड के लोगों को लगा बिजली बिल का झटका, जेबीवीएनएल ने नये टैरिफ का किया एलान

दो दूध उत्पादक कंपनी के द्वारा दूध के दाम में बढ़ोतरी के बाद अन्य दूध निर्माता कंपनी भी दाम में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है। आम जनता पर महंगा की और मार पड़ने की संभावना है। पिछले साल अमूल ने ग्राहकों को राहत देने के लिए लगभग पांच महीने तक 1 लीटर और 2 लीटर के पैक पर क्रमशः 50 एमएल और 100 एमएल अतिरिक्त दूध मुफ्त दिया था। इसके अलावा, जनवरी 2025 में अमूल ने अपने 1 लीटर पैक की कीमत 1 रुपये घटा दी थी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली थी।कंपनी ने कहा कि मूल्य बढ़ोतरी का मुख्य कारण 36 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों की इनपुट लागत में वृद्धि है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now