झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल बनीं ICSE बोर्ड परीक्षा में कंट्री टॉपर, जमशेदपुर के लोयला स्कूल की है छात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल बनीं ICSE बोर्ड परीक्षा में कंट्री टॉपर, जमशेदपुर के लोयला स्कूल में की हैं पढ़ाई

जमशेदपुरः बुधवार को आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया। इस परीक्षा में झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल (Shambhavi Jayaswal) ने टॉप किया है। जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंक परीक्षा में हासिल की है।

ICSE-ISC Result 2025: 10th-12th का रिजल्ट जारी, 99 % से ज्यादा छात्र हुए सफल, ऐसे चेक करें रिजल्ट

शांभवी जायसवाल को सौ प्रतिशत अंक आए

शांभवी की सफलता ने जमशेदपुर ही नहीं पूरे राज्य का नाम रौशन हुआ है। उसने सेल्फ स्डटी के दम पर परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। शांभवी के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर है और उसकी सफलता से माता-पिता के साथ पूरा स्कूल खुशी से झूम रहा है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि वो शांभवी की सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहे है।शांभवी के पिता अभिषेक जायसवाल जमशेदपुर के मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में एचओडी है। वहीं शांभवी की मां ओजस्वी शंकर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है।

See also  सीबीएसई 12वीं के नतीजे घोषित: 88.39% छात्र पास, विजयवाड़ा टॉप पर, प्रयागराज रिजन का खराब प्रदर्शन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे से लौटे, पहलगाम टेरर अटैक पर कहा -सूचना तंत्र का आभाव दिखा

जमशेदपुर के लोयला स्कूल की हैं छात्र शांभवी

शांभवी की सफलता पर उनके पिता अभिषेक जायसवाल ने कहा कि शांभवी के पूरे देश में टॉप करने की सूचना मिली है जिसपर विश्वास नहीं हो रहा है। बेटी हमेशा से पढ़ाई में अव्वल थी और स्कूल में टॉप किया करती थी। वो कंट्री टॉप करेगी इसकी संभावना नहीं थी, लेकिन बेटी ने वो कर दिखाया है। बेटी की सफलता से मन गद्गद् है और ईश्वर से शांभवी की तरक्की की कामना करता हूं।

वैभव सूर्यवंशी के उम्र को लेकर विवाद, IPL में शतक बनाने के बाद DOB को लेकर उठे सवाल

कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहती हैं शांभवी

शांभवी आगे की पढ़ाई के बाद कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना चाहती है। उसकी रूची पढ़ाई के अलावा पेंटिंग में भी है। शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां ओजस्वी शंकर को दिया। उसने कहा कि पढ़ाई के दौरान अगर उसे कोई दिक्कत आती थी तो मां उसे बहुत अच्छे तरीके से समझाती थी और उसका हल करती थी। उसने बताया कि कभी भी उसने एक्स्ट्रा क्लासेस या कोचिंग की मदद नहीं ली। सेल्फ स्टडी के बदौलत उसने ये सफलता हासिल की है।

See also  भांजे संग मिल पत्नी ने पति की हत्या कर चारपाई समेत दफनाया, बच्चों से कहा- पापा को मारना जरूरी था

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now