बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 10 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2025

झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना

IAS Transfer: बिहार सरकार ने 10 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर राज्य प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नए पदों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। सबसे अहम बदलाव परिवहन विभाग में हुआ है, जहां लंबे समय से पदस्थापित संजय अग्रवाल को हटा दिया गया है।

2006 बैच के आईएएस संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी को बिहार का नया परिवहन सचिव बनाया गया है। संदीप पहले से ही पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और अब परिवहन विभाग का काम भी देखेंगे। वहीं संजय अग्रवाल की नई पोस्टिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। राजस्व परिषद में भी बदलाव देखने को मिला है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए केके पाठक के स्थान पर 1990 बैच के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को राजस्व परिषद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

लखनऊ की सड़कों पर गाड़ी में महिला से रेप, पता पूछने के बहाने से कार में बैठाया था, एक गिरफ्तार

See also  लेडी डॉक्टर को ब्लैकमेल कर किया रेप, धर्मांतरण गैंग के चंगुल से छूटी पीड़िता की भयावह कहानी

इसके अलावा 1997 बैच के आईएएस पंकज कुमार, जो फिलहाल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के प्रमुख सचिव हैं, को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। साथ ही उन्हें बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम (BSFC) के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

खान एवं भू-तत्व विभाग के प्रधान सचिव को अब लघु जल संसाधन विभाग का भी प्रधान सचिव बनाया गया है। पहले वे खान निगमों के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में तेजी से निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं।

पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, कटिहार-बरौनी रेल खंड पर बनाया निशाना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now