‘शर्म की बात है PM सर्वदलीय बैठक में नहीं आये, बिहार में चुनावी भाषण करने गए’-मोदी पर खरगे का बड़ा हमला
Live Dainik
April 28, 2025
डेस्कः कर्नाटक में संविधान बचाओं जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री के मौजूद नहीं होने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष से नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की ओर से खरगे और राहुल गांधी शामिल हुए थे और सत्ता पक्ष की ओर से गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई दलों के नेता मौजूद थे। इस बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार का जो भी फैसला होगा वो उसके साथ होंगे। वहीं सरकार की ओर कहा गया था कि चूक की वजह से हमला हुआ है, अब कार्रवाई होगी।
बीजेपी का सांगठनिक चुनाव टला, जेपी अड्डा बने रहेंगे अध्यक्ष-सूत्र
खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वदलीय बैठक में मौजूद नहीं होने और कश्मीर का दौरा नहीं करने को लेकर बड़ा हमला करते हुए कहा कि ये शर्म की बात है कि सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं आये। देश के स्वाभिमान को जब धक्का लगा तब नहीं आये। आप बिहार में चुनावी भाषण करते हो आप दिल्ली में नहीं आते हो, क्या दिल्ली दूर है बिहार से। बात तो बड़े बड़े करते हो, मेरी 56 इंच छाती है, मेरी ये है वो है, मैं वो लड़ूंगा, घर में घुसूंगा। अरे, बाबा कम से कम बिहार से उस दिन आकर हमारे मीटिंग में आते तो सबको पता चलता कि आपकी प्लानिंग क्या है। आप क्या करने वाले है, हमारे से क्या मदद चाहते है। हम तो मदद खुलेआम दे रहे है, सभी पार्टी के लोग मदद दे रहे है। इसको बावजूद भी आपने कभी उधर नजर डालने की कोशिश नहीं की। ये ऐसा बीजेपी और प्रधानमंत्री का एटिड्यूड है।
खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा था कि प्रधानमंत्री को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, क्योंकि जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे तो हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। हम चाहते थे- इस बैठक में प्रधानमंत्री अपने प्लान के बारे में बताएं और लोगों के सुझाव भी लें। इसके अलावा, हमने CWC मीटिंग भी बुलाई, जिसमें हमने तय किया था कि हम सभी सरकार के साथ हैं।हमने सर्वदलीय बैठक में भी कहा था कि इस कठिन समय में हम सरकार द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी कदम में उनके साथ हैं।कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी जी ने जम्मू-कश्मीर जाकर पहलगाम हमले के घायलों से मुलाकात और बातचीत की।लेकिन नरेंद्र मोदी जी न तो सर्वदलीय बैठक में पहुंचे और न ही कश्मीर गए।मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि देश सबसे पहले है। देश के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।आजादी के लिए लाखों लोगों ने घर छोड़ दिए। तमाम लोग शहीद हुए, तब जाकर देश आजाद हुआ और संविधान बना।इसी की बदौलत आज एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है और एक मिल वर्कर का बेटा कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बना।
खरगे ने आगे कहा कि आज जब देश में संकट की घड़ी है, तब लोग एकजुट होकर रहना चाहते हैं, लेकिन BJP अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए लोगों को बांटने में लगी है। जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी देश को एक रखने की बात करती है तो वहीं BJP देश को बांटने का काम करती है और फिर उल्टा हमें ही बुरा-भला बोलती है।आज जो लोग BJP के साथ हैं, उनके खिलाफ BJP ने ही जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया और अब उनके सहारे ही अपनी सरकार चला रहे हैं, क्योंकि इन्हें बहुमत नहीं मिला।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, पाकिस्तान पर कार्रवाई पर हुई बात ?
खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा था कि प्रधानमंत्री को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, क्योंकि जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे तो हम सभी को एकजुट रहना चाहिए। हम चाहते थे- इस बैठक में प्रधानमंत्री अपने प्लान के बारे में बताएं और लोगों के सुझाव भी लें। इसके अलावा, हमने CWC मीटिंग भी बुलाई, जिसमें हमने तय किया था कि हम सभी सरकार के साथ हैं।हमने सर्वदलीय बैठक में भी कहा था कि इस कठिन समय में हम सरकार द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी कदम में उनके साथ हैं।कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी जी ने जम्मू-कश्मीर जाकर पहलगाम हमले के घायलों से मुलाकात और बातचीत की।लेकिन नरेंद्र मोदी जी न तो सर्वदलीय बैठक में पहुंचे और न ही कश्मीर गए।मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि देश सबसे पहले है। देश के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।आजादी के लिए लाखों लोगों ने घर छोड़ दिए। तमाम लोग शहीद हुए, तब जाकर देश आजाद हुआ और संविधान बना।इसी की बदौलत आज एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है और एक मिल वर्कर का बेटा कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बना।
पहलगाम टेरर अटैक पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा से गूंज-‘खून का बदला खून’
खरगे ने आगे कहा कि आज जब देश में संकट की घड़ी है, तब लोग एकजुट होकर रहना चाहते हैं, लेकिन BJP अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए लोगों को बांटने में लगी है। जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी देश को एक रखने की बात करती है तो वहीं BJP देश को बांटने का काम करती है और फिर उल्टा हमें ही बुरा-भला बोलती है।आज जो लोग BJP के साथ हैं, उनके खिलाफ BJP ने ही जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया और अब उनके सहारे ही अपनी सरकार चला रहे हैं, क्योंकि इन्हें बहुमत नहीं मिला।
Trending Now
हेमंत कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, रिम्स-2 को लेकर हुआ बड़ा फैसला
बेंगलुरु के पत्थर खदान में बड़ा हादसा, बिहार के आठ मजदूरों की मौत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने SIR के तहत अपना Enumeration Form भरकर जमा किया, झारखंड के मतदाओं से की भागीदारी की अपील
पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर 30 जुलाई को होगी वोटिंग
लड़कियों का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला रेहान अंसारी पटना से गिरफ्तार, दिल्ली भागने की कर रहा था तैयारी
You Might Also Like