रांची में व्यवसायी से मांगी 25 लाख की रंगदारी, उग्रवादी संगठन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

कारोबारी उमाशंकर सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग ने मैसेज भेजकर धमकाया

रांचीः राजधानी रांची में व्यवसायी से उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। पुंदाग में शालीमार बाग के रहने वाले कारोबारी और ठेकेदार सुभाष गुप्ता से 25 लाख रुपये की रंगदारी फोन पर मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सुभाष ने पुन्दाग ओपी में रंगदारी मांगने और घर के बाहर गोली चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रांची में युवक-युवतियां ले रहे थाईलैंड का मजा! बार में हुई छापेमारी तो मच गई खलबली, नशे में धूत लड़कियां पुलिस से उलझी
सुभाष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को उग्रवादी संगठन से बताया और 25 लाख रुपये मांगे। लगा कोई मजाक कर रहा है, इसलिए पुलिस को सूचना नहीं दी थी।25 अप्रैल को रात 11.30 बजे से 12.00 बजे के बीच उनके घर के बाहर स्कूटी से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की।
गोली का खोखा गेट के पास मिला। 26 अप्रैल को सुबह 11.40 बजे फिर से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने रात की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार खरीदने के लिए पैसे दो। अगर पैसे नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now