बिहार में आरजेडी नेता की हत्या पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया बवाल

बीआईटी मेसरा की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पति से थी परेशान

पटनाः सीतामढ़ी में आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष राम जिनिश यादव पर जानलेवा हमला किया गया। घायल स्थिति में उन्हे पटना इलाज के लिए लाया गया। शुक्रवार को आरजेडी नेता की पटना इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने सीतामढ़ी में सड़क जाम कर जबदस्त हंगामा किया।

दानापुर-राजगीर ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों के साथ मारपीट, पत्थर से हुए हमले में तीन यात्री घायल
मृतक के बेटे ने बताया कि दिनेश महतो नाम के शख्स ने उनके पिता से उधार लिया था। बार-बार मांगने पर भी दिनेश पैसा नहीं दे रहा था। 23 अप्रैल को उसके पिता दिनेश की दुकान पर पैसा मांगने गये तो उसपर जानलेवा हमला किया गया। पीट-पीट कर उन्हे अधमरा कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया, स्थिति बिगड़ने पर पटना रेफर कर दिया गया।

रिटायर्ड DSP के बेटे ने सिर में मारी गोली, शराब की आदत से घर में होता था झगड़ा
इलाज के दौरान जिनिश यादव की मौत हो गई उसके बाद सीतामढ़ी में आरजेडी नेता के समर्थकों और परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। डुमरा थानेदार अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम हटा दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। प्रारंभिक छानबीन व मृतक के बेटे के बयान पर मुख्य आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक व छोटी गाड़ियां तो वैकल्पिक मार्ग से चली गयीं लेकिन बड़े वाहन एनएच पर फंसे रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now