MP में बड़ा एनकाउंटर, जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को मार गिराया; कुल 62 लाख का था इनाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

बोकारो एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी सफलता, महिला नक्सली समेत दो गिरफ्तार

डेस्कः मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षबलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। यहां पर जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इन सभी पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। एमपी के साथ ही देश के नक्सल प्रभावित सभी इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अभी तक हजारों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है और सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है।

इस घटना की जानकारी देते हुए बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ मध्य प्रदेश में लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में एमपी में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। एसपी नागेंद्र ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा।

See also  तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में एनजीओ प्रभारी रहे गणेश सिंह निलंबित, जानिये क्यों हुई कार्रवाई

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाया जाएगा 49 नगर निगमों का दायरा; किसे मिलेगा फायदा

बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने महिला नक्सलियों के एनकाउंटर में ढेर होने के बाद बाकी बचे नक्सलियों से एक अपील की है। नागेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जो भी नक्सली गतिविधियों में शामिल हैं और सरेंडर करना चाहते हैं तो वो सरकार का साथ दें। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने वालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।

बता दें कि देशभर में नक्सलियों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ऐक्शन मोड में है। इस दौरान झारखंड से लेकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कई नक्सली मारे जा चुके हैं और कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।

20 मृतकों की पैंट खुली थी, आतंकियों ने ‘खतना’ देखकर मारी गोली; पहलगाम हमले की जांच टीम का दावा

सुरक्षाबलों ने बीते कुछ महीनों में सबसे बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ के अलग-अलग नक्सल प्रभावित इलाकों में की है, जिसमें सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है और सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।

See also  बिहार में पंजाब मेल में मिला फर्जी टीटीई, 18 बोतल शराब के साथ अरेस्ट

पिछले दिनों छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी। इस कार्रवाई में 5 नक्सली मारे गए थे। जवानों ने यहां 1 हजार से ज्यादा नक्सलियों को घेर लिया था। 72 घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए थे। बाद में नक्सलियों ने चिट्ठी जारी कर ऑपरेशन को रोकने की अपील की थी।

गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हाथ का इस्तेमाल कर एक शख्स कर रहा था अश्लील हरकत, कैमरे में कैद हुई तस्वीर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now