पिता रात में देर से घर लौटे, पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद, शराबी बेटे ने पीट-पीटकर ले ली जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

पिता रात में देर से घर लौटे, पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद, शराबी बेटे ने पीट-पीटकर ले ली जान

गोड्डाः बीआरीजोर थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे द्वारा रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। बेटे ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पिता की जान ले ली। डोंडरी गांव में हुई इस घटना से सबको हैरान कर दिया है।

मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 के लिए एनआईए ने फांसी की सजा मांगी, 8 मई को आएगा फैसला
बताया जा रहा है कि मृतक बबलू सोरेन का बड़ा बेटा बड़न सोरेन शराब के नशे में था। पिता से विवाद होने के बाद उसने पिता पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे से हमला शुरू कर दिया। पिता ने हाट बाजार में घाट बेचने का काम करते थे। हाट बाजार से घाट बेचने के बाद जब पिता रात में घर पहुंचे तो बड़ा बेटा शराब पी रहा था। बेटे ने पिता से पूछा कि इतनी देर से क्यों आये और जो घाट बेचा है उसका पैसा कहां है। इसके बाद पैसे को लेकर विवाद हुआ और बेटे ने लाठी ड़डे से पीटकर पिता की जान ले ली।

See also  लड़कियां कपड़े फाड़ लेंगी; इरफान अंसारी के वीडियो पर सीता सोरेन को क्यों डरी?

गया में रांची के कारोबारी ससुर-दामाद पर अंधाधुंध फायरिंग, एक को लगी गोली, तीन की संख्या में आये थे कारोबारी
घटना के बाद बीआरीजोर थाना प्रभारी धु्रव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होने बताया कि पिता-पुत्र में घाट बेचकर आये पैसे को लेकर विवाद हुआ। शराब के नशे में बेटे ने पिता की पीट-पीट कर जान ले ली। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now