गया में रांची के कारोबारी ससुर-दामाद पर अंधाधुंध फायरिंग, एक को लगी गोली, तीन की संख्या में आये थे कारोबारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2025

चतरा में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, बंधू यादव को रिम्स किया गया रेफर
रांचीः गया के बाराचट्टी में जीटी रोड़ पर अपराधियों ने व्यवसायी ससुद-दामाद पर अंधाधुंध फायरिंग की। अपराधियों के हमले में ससुर को तीन गोलियां लगी। फायरिंग करने के बाद अपराधी जंगल की ओर भाग गये।
मंगलवार देर रात रांची के व्यवसायी विजय प्रसाद और उनके दामाद लहसुन व्यवसायी मितेश कुमार गुप्ता पर तीन की संख्या में आये अपराधी अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। विजय प्रसाद को हमले में तीन गोली लगी और मितेश कुमार के कनपट्टी के पास से गोली गुजर गई। मितेश इस हमले में बाल-बाल बच गये। अपराधी मितेश का मोबाइल लूटकर जंगल की ओर भाग गये।
विजय प्रसाद गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के धनियाबगीचा मोहल्ले के रहने वाले है। वो गया के प्रसिद्ध प्रमोद लड्डू भंडार के मालिक प्रमोद कुमार भदानी के बड़े भाई विनोद कुमार भदानी के साढू हैं। वहीं उनके दामाद मितेश कुमार गुप्ता रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठी कैलाश मंदिर मोहल्ले के रहने वाले है और लहसून का कारोबार करते है।
See also  विवेक उर्फ प्रयाग मांझी के एनकाउंटर के बाद फरार हुई महिला नक्सली सुनीता मुर्मू ने किया सरेंडर, पिछले एक हफ्ते से जंगल में भटक रही थी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now