UPSC CSE 2024 Final Result:शक्ति दुबे बनीं टॉपर, हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर,यहां करें चेक

UPSC CSE 2024 Final Result:शक्ति दुबे बने टॉपर, हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर,यहां करें चेक

डेस्कः संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है. शक्ति दुबे ने देश भर में टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल हैं. अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं.आयोग द्वारा जारी की गई पीडीएफ में परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स के नाम और रोल नंबर दर्ज हैं.

WhatsApp Image 2025 04 22 at 15.10.57 1a942020

सुप्रीम कोर्ट पर फिर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, कहा-संसद ही सर्वोच्च है, इससे ऊपर कोई अथॉरिटी नहीं

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में इस बार कुल 180 पद भरे जाएंगे. इनमें से 73 पद अनारक्षित, 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित हैं.वहीं IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा के लिए इस साल 150 पद घोषित किए गए हैं. इसमें 60 पद अनारक्षित, 23 एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं. गाजियाबाद की आशी शर्मा की 12वीं रैंक, डोंगरे अर्चित पराग को मिली तीसरी रैंक शाह मारगी चिराग ने हासिल की चौथी रैंक, आकाश गर्ग को परीक्षा में पांचवीं रैंक मिली 1009 रिक्तियों पर कैंडिडेट्स की होगी नियुक्ति, 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक हुए थे इंटरव्यू.

WhatsApp Image 2025 04 22 at 15.02.18 51e2c9942 6

रामदेव के ‘शरबत जिहाद’ वाले बयाने से दिल्ली हाईकोर्ट की ‘अंतरआत्मा हिल गई’ ; सांप्रदायिक नफरत फैलाने वाला बयान बताते हुए लगाई फटकार

यूपीएससी के टॉपर शक्ति दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ. शक्ति दुबे ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. यूपीएससी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शक्ति ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए परीक्षा पास की है.उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन की पढ़ाई प्रयागराज में ही पूरी की. ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को चुना और फिर उच्च शिक्षा के लिए वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) चली गईं. BHU से उन्होंने बायोकैमिस्ट्री (जैव रसायन) में पोस्ट-ग्रेजुएशन 2016 में पूरा किया.पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद शक्ति दुबे ने तय किया कि वह सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी करेंगी. 2018 से ही वह देश की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी में जुटी गई थीं.
whatsapp image 2025 04 22 at 2.40.07 pm

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now