बिहार में प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या, BJP नेता के घर शराब पार्टी कर निकला था बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2025

बिहार में प्रॉपटी डीलर की गोली मारकर हत्या, BJP नेता के घर शराब पार्टी कर निकला था बाहर

मुंगेरः बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और क्राइम की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला मुंगेर जिले से आया है जहां प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता के घर पर शराब पार्टी चल रही थी, उस शराब पार्टी के बाद बाहर निकलते ही प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई।

पटना में यात्रियों से भरी बस में अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर की गोली मारकर हत्या
दरअसल, मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियार चक सिलहा में सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर 35 वर्षीय रवीश कुमार उर्फ रावो पासवान की गोली मारकर हत्या अपराधियों ने कर दी।बताया जाता है कि मनिहार चेक स्थित एक भाजपा नेता के घर में कई लोग शराब की पार्टी मनाने के बाद यह सभी लोग घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे। तभी बाइक पर चढ़ने के दौरान रवीश पर पीछे से छोटू मंडल ने गोली चला दी। छोटू मंडल और रवीश के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

See also  बिहार में बालू कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया सदस्य
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now