बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन पटना पहुंची, 24 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 5 घंटे में जयनगर से पटना दूरी होगी तय

बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन पटना पहुंची, 24 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 5 घंटे में जयनगर से पटना दूरी होगी तय

डेस्कः जयनगर से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर ये है कि जयनगर से पटना जाने वाली नमो भारत ट्रेन की रैक पटना पहुंच चुकी है। इस ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD के 8 नये राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्ति किये गए, लालू यादव के निर्देश पर जारी हुई सूची
मधुबनी के भैरव स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी नमो भारत रैपिट ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे के स्तर पर इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देश की ये दूसरी नमो भारत ट्रेन है जो बिहार से चलने वाली है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, उक्त ट्रेन का परिचालन जयनगर से पटना के बीच साढ़े पांच घंटे का होगा। यह ट्रेन जयनगर से मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा स्टेशन पर रुकते हुए पटना पहुंचेगी।

Train6 2025 04 635655a36c41e060b595bb704262563c

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में गोली मारकर हत्या, जंगल में लावारिस हालत में मिला शव
जयनगर से पटना के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन जयनगर से भाया मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर एवं बरौनी के रास्तें पटना जाएगी।यह ट्रेन जयनगर से सुबह 5 बजे ,मधुबनी 5:30,सकरी 5:45,दरभंगा 6:15,समस्तीपुर 7:25,बरौनी 8:45,मोकामा 9:24 एवं पटना 10:30 बजे पहुंचेगी।पटना से शाम 6:05 बजे प्रस्थान करके मोकामा 6:58, बरौनी रात 8 बजे ,समस्तीपुर 9 बजे, दरभंगा 10:08 बजे, सकरी 10:38, मधुबनी 11 बजे एवं जयनगर में रात 11:45 बजे पहुंचेगी।

Train9 2025 04 1b4ed30eb26467f5cddd884904115d8a

पुलिस को वाले को पसंद नहीं आई जुराबें तो इस तरह कटा दी विभाग की नाक…
नमो भारत ट्रेन की यात्रा बेहद सुविधाजनक होगी. बता दें कि अभी पटना से जयनगर के बीच की दूरी 6 से 7 घंटे में तय होती है, लेकिन वंदे मेट्रो ट्रेन के चलने से यह साढ़े चार से पांच घंटे में तय हो जाएगी। जानकारी यह भी मिली है कि इस ट्रेन का किराया भी आम ट्रेनों की तुलना में बेहद ही किफायती होगा। ऐसे में वंदे मेट्रो ट्रेन से यात्रियों को समय और धन दोनों की बचत होगी।इस ट्रेन की खासियत है कि इसमें आने वाले समय में 12 से 16 कोच रहेंगे और 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। वहीं, 2000 से अधिक यात्री खड़े होकर भी इस ट्रेन में यात्रा कर पाएंगे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now