गुमला : रांची-गुमला मुख्य मार्ग एनएच-23 पर भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो खक्सी मोड़ के समीप गुरुवार को खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद आसपास में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
कंटेनर चालक के अनुसार, वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी होगी, ऐसी आशंका है। स्थिति को भांपते हुए उसने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद अग्निशमन विभाग गुमला को इसकी सूचना दी गई।

गुमला के भरनो NH पर खड़े कंटेनर में अचानक लगी आग, धू-धू कर जलने लगा वाहन
दुम्बो खक्सी मोड़ के पास हुई घटना, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
#JharkhandNews https://t.co/RkP052Uh9o— Live Dainik (@Live_Dainik) November 12, 2026
हालांकि सूचना देने के काफी देर बाद तक अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। कंटेनर में आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। आग की लपटों के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। फिलहाल कंटेनर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था।







