पुलिस को वाले को पसंद नहीं आई जुराबें तो इस तरह कटा दी विभाग की नाक…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

GODDA POLICE

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र में खाकी वर्दी पहने दो पुलिस जवानों ने महज मौजे की डिज़ाइन पसंद न आने पर कपड़े की दुकान में घुसकर दुकानदार और स्टाफ के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं।

वीडियो में क्या दिखा?

घटना नगर थाना क्षेत्र की एक कपड़े की दुकान की है, जहां दो पुलिस जवान सादी वर्दी में पहुंचे और मौजे की डिज़ाइन देखने लगे। जब डिज़ाइन पसंद नहीं आई, तो गुस्से में आकर दोनों जवान दुकानदार और स्टाफ पर भड़क उठे। इसके बाद मारपीट और गालियों की बौछार शुरू हो गई। इतना ही नहीं, जवानों ने एक युवक को पकड़कर थाने की हाजत में बंद भी कर दिया। पूरी घटना दुकान के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, और इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। लोग खाकी वर्दी के इस दुरुपयोग पर आक्रोश जता रहे हैं।

See also  जमशेदपुर में छात्र की मौत के बाद फूटा गुस्सा, मणिपाल मेडिकल कॉलेज के 250 छात्र बैठे धरने पर

 एसपी ने लिया संज्ञान, दोनों पुलिसकर्मी निलंबित

जैसे ही यह मामला गोड्डा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी तक पहुंचा, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, “खाकी वर्दी पहनना जिम्मेदारी और अनुशासन की मांग करता है। कानून के रक्षक खुद कानून का उल्लंघन करेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

🛍️ व्यापारियों में आक्रोश

गोड्डा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि व्यापारियों को धमकाना, मारपीट करना और पुलिसिया रौब दिखाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और पारदर्शिता की मांग की।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now