‘एक चुम्मा देगी क्या?’ एक्ट्रेस के साथ लोकल ट्रेन में हुई यह घटना, दोस्तों संग कॉलेज से लौट रही थीं जब…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

Malvika_Mohanan

डेस्कः साउथ की स्टार एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने बताया कि उन्हें भी रोजमर्रा की जिंदगी में उस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा है जिससे ज्यादातर आम लड़कियां दो-चार होती हैं। मालविका ने बताया कि जब वह मुंबई में पढ़ाई के लिए कॉलेज जाया करती थीं तो लोकल ट्रेन में उन्हें एक दहला देने वाली घटना का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक अजनबी ने उनसे किस मांगा था। मालविका ने कहा कि रोज अपने घरों से निकलने वाली अनगनित लड़कियों के लिए वो शहर सुरक्षित नहीं है।

मालविका ने सुनाया कॉलेज के दिनों का किस्सा

हटरफ्लाई के साथ बातचीत में मालविका ने कहा कि आज की तारीख में उन्हें मुंबई बाकी शहरों से ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है, क्योंकि उनके पास अपनी खुद की गाड़ी और ड्राइवर है, लेकिन सफर करने वाली तमाम दूसरी औरतों के लिए हाल वैसा नहीं है। मालविका मोहनन ने कहा, “लोग अक्सर कहते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए बहुत सुरक्षित है, लेकिन मैं उनका नजरिया बदलना चाहूंगी। आज मेरी खुद की गाड़ी और ड्राइवर है, तो अगर मुझसे कोई पूछे कि मुंबई सुरक्षित है क्या? तो शायद मैं कहूंगी कि ‘हां’।

See also  CM से पूछताछ के दौरान न बिगड़े लॉ एंड ऑडर की समस्या, ED ने चीफ सेकेट्री और डीजीपी को लिखा लेटर

दूल्हे की गाड़ी में सट गई कार, शीशा टूटा तो ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, 2 लोगों की मौत; 3 घायल

खिड़की के पास आकर बोला- चुम्मा देगी क्या?

एक्ट्रेस ने बताया, “मुझे याद है कि एक बार जब मैं और मेरी दो करीबी दोस्त लोकल ट्रेन से वापस लौट रही थीं, मुझे लगता है तब रात के 9.30 बज रहे थे, और हम फर्स्ट क्लास में थे। तो वह कंपार्टमेंट काफी खाली था। हम तीनों के अलावा बोगी में कोई नहीं था। हम एक खिड़की की जाली के काफी करीब बैठे थे। और यह बंदा, इसने देख लिया कि 3 लड़कियां बैठी हैं। वो खिड़की की ग्रिल के काफी करीब आया, लगभग अपना चेहरा जाली से सटा दिया और बोला- एक चुम्मा देगी क्या?”

मालविका मोहनन बोलीं- क्या होता अगर वो…

मालविका मोहनन ने बताया, “हम तीनों फ्रीज हो गई थीं। उस उम्र में, आपको नहीं पता होता है कि ऐसे में किस तरह पलटवार करें। लेकिन क्या होता कि अगर वो कूदकर ट्रेन के भीतर घुस आता?” मालविका ने कहा कि यह सिर्फ एक घटना थी, और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाली तमाम औरतों के साथ हैरासमेंट और ईव टीजिंग के ऐसे ना जाने कितने ही मामले होते हैं। बता दें कि पिछले दिनों एक्ट्रेस अदिति पोहानकर ने भी इसी तरह की घटना बताई थी कि कैसे एक यंग लड़के ने मुंबई लोकल में उन्हें दबोच लिया था।

See also  झारखंड में मालगाड़ी डिरेल, 18 बोगी पटरी से उतरी, बड़ा रेल हादसा टला

स्पेन यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन ने किया ‘म्यूजियम डी गावा’ का दौरा, झारखंड में नॉलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की संभावना पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now