बिहार के स्कूल में बार बालाओं ने लगाये ठुमकें, दारोगा स्टेज पर बैठकर ले रहे थे मजा, Viral Video

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2025

बिहार के स्कूल में बार बलाओं ने लगाये ठुमकें, दारोगा स्टेज पर बैठकर ले रहे थे मजा, Viral Video

डेस्कः भागलपुर के सरकारी स्कूल में बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस दौरान दारोगा खुद स्टेज पर बैठकर डांस का मजा लेते हुए नजर आये।

अनुराग कश्यप की बेटी ने पिता से शादी से पहले से’क्स को लेकर पूछा सवाल, बोली-‘अगर मैं प्रेग्नेंट हो गई तो क्या करोगे’ सोशल मीडिया पर हो रहे है ट्रोल
दरअसल, कहलगांव अनुमंडल के मध्य विद्यालय बुद्धूचक परिसर में कराये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर बार बालाओं के डांस कराये गये। काफी देर तक बार बालाओं का डांस चलता रहा और प्रशासन बेखबर रही। बताया जा रहा है कि शिशु नाट्य कला परिषद बुद्धूचक की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

पूर्व क्रिकेटर के बेटे जेंडर चेंज कर बनीं लड़की, लगाये सनसनीखेज आरोप, क्रिकेटरों ने न्यूड फोटो भेजे, साथ में सोने को कहा
थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहे बार बलाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर बुद्धूचक थाना के दो दारोगा स्टेज पर बैठकर डांस का मजा ले रहे थे और वीडियो बना रहे थे। इस संदर्भ में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नितेश्वर पांडेय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी इसकी जांच कराई जायेगी। वहीं बुद्धूचक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस गई थी। मानवीय भूलवश वहां बैठ गये होंगे।

See also  बिहार में SIR में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदुओं के घर में मुस्लिम वोटर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now