सैलरी मांगने पर कर्मचारी से हैवानियत, कपड़े उतरवाकर करंट लगाया, नाखून उखाड़े, झूठे केस की धमकी देकर पैसे भी वसूले

सैलरी मांगने पर कर्मचारी से हैवानियत, कपड़े उतरवाकर करंट लगाया, नाखून उखाड़े, झूठे केस की धमकी देकर पैसे भी वसूले

डेस्कः राजस्थान से छत्तीसगढ़ नौकरी करने गये दो युवकों के साथ हैवानियत की हद पार कर दी गई। सैलरी मांगने पर मालिक ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, उनके कपड़े उतरवाकर करंट लगा और प्लास से नाखून भी उखाड़ दिये। यहीं नहीं परिजनों से झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे भी वसूले।

BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने 61 साल की उम्र में की शादी, पत्नी रिंकू मजूमदार भी है पार्टी की नेता
दो कर्मचारियों को टॉचर करने का सनसनीखेज मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा से आई है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले दो युवकों को रोजगार देने के नाम पर कोरबा ले जाया गया। मुकेश और विनोद दोनों चचेरे भाई 12 फरवरी को कोरबा पहुंचे थे। गांव के ही एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात छोटू गुर्जर (निवासी भैरूखेड़ा, शंभूगढ़) और मुकेश शर्मा (निवासी चित्तौड़गढ़) से हुई थी। इन लोगों ने उन्हें आइसक्रीम बेचने की नौकरी का झांसा दिया। दो महीने तक काम कराने के बाद जब दोनों भाइयों ने अपनी सैलरी मांगी, तो उन्हें एक गोदाम में बंद कर अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया गया।

जयराम महतो को ओपन चैलेंज देने वाला ट्रक ड्राइवर का आया नया VIDEO, अवैध कोयला लोडिंग पर दिये गये चुनौती पर जानिये क्या कहा
14 अप्रैल की रात दोनों को कपड़े उतरवाकर बिजली के तारों से करंट लगाया गया, नाखून प्लास से उखाड़े गए, गालियां दी गईं और पूरे टॉर्चर का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा गया। आरोपियों ने उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाया और 30 हजार रुपए की फिरौती की मांग की। परिजनों ने डर और दहशत में आकर 23,950 रुपए ट्रांसफर किए, तब जाकर दोनों को छोड़ा गया।इस घटना के बाद भी आरोपी बाज नहीं आए। 17 अप्रैल को छोटू गुर्जर भीलवाड़ा पहुंच गया और गांव के रुद्रपुर चौराहे पर दोनों भाइयों को रोककर मारपीट की और चुप रहने की धमकी दी।

रांची में झमाझम बारिश, बिहार-झारखंड के कई जिलों में मेघगर्जन-वर्जपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट

इस मामले पर गुरुवार को पीड़ित परिवार ने भीलवाड़ा एसपी से मिलकर पूरी घटना की लिखित शिकायत सौंपी और आरोपियों पर अपहरण, मारपीट, टॉर्चर, धमकी और फिरौती की गंभीर धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं पीड़ितों के रिश्तेदार शंकरलाल मेघवंशी का आरोप है कि गुलाबपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने उल्टा समझौता करने का दबाव बनाया और धमकाया। पीड़ित अभिषेक की मां का कहना है, “कोई मां अपने बेटे की ऐसी हालत देख सकती है क्या? हमें न्याय चाहिए।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now