हजारीबाग की DC के बाद अब SP का फेसबुक आईडी हैक, साइबर अपराधी भेज रहे हैं मैसेज

हजारीबाग की DC के बाद अब SP का फेसबुक आईडी हैक, साइबर अपराधी भेज रहे हैं मैसेज

रांचीः हजारीबाग जिला की डीसी नैंसी सहाय का फेसबुक आईडी पिछले महीने साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया था अब जिले के एसपी अरविंद कुमार सिंह का फेसबुक आईडी हैक कर लिया गया है। साइबर फ्राड अब एसपी के फेसबुक आईडी ने दनादन लोगों को मैसेज भेज रहे है।

हटाए गए RIMS निदेशक डॉक्टर राजकुमार, स्वास्थ्य सचिव से हुई थी बहस, तीन महीने का वेतन देकर मंत्री इरफान अंसारी ने गिराई गाज
इस मामले पर एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि, मेरे नाम की हैक हुई फेसबुक आईडी से किसी व्यक्ति को कॉल आता है या कोई लेन-देन होता है, तो इसकी सूचना मुझे दें, ताकि मैं फेसबुक आइडी हैक करने वालों पर कार्रवाई कर सकूं।

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी का मामलाः उगाही के आरोपी 6 जवानों की बर्खास्तगी की अनुशंसा
इधर साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। हालांकि, इस संबंध में एसपी ने साइबर थाना को कोई लिखित शिकायत नहीं की है।
वहीं तकनीकी शाखा की मदद से आईडी बनाने वालों की पहचान की जा रही है. ज्ञात हो कि साइबर ठगी का एक माध्यम फेसबुक आईडी हैक कर अपने हिसाब से उपयोग करना है। साइबर ठग ऐसे नामी गिरामी हस्ती की आईडी उपयोग कर करोड़ों लोगों को भावुक अपील कर साइबर ठगी का शिकार बना चुके है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now