खचाखच भरी दिल्ली मेट्रो में टब लेकर घुसी लड़की, फिर किया कुछ ऐसा कि लोग देखकर दंग रह गए!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 18, 2025

delhi-metro-woman-enters-with-tub

दिल्लीः मेट्रो का नाम सुनते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में जो चीज आती है, वह है क्लेश। उसके बाद लोग डांस और बाकी चीजों के बारे में सोचते हैं। लेकिन इस बार न डांस हुआ है और न ही किसी ने क्लेश किया है। बस एक लड़की, दिल्ली मेट्रो में टब लेकर घुसी है और गजब कर दिया है। उसकी हरकत देखने के बाद यूजर्स का भी कहना है कि उन्हें इसकी उम्मीद न थी।

अभी बीते दिनों ही दिल्ली मेट्रो में एक भयंकर क्लेश देखने को मिला था। जिसमें दो लड़के शर्ट उतारकर एक-दूसरे को ‘कमॉन-कमॉन’ कर रहे थे। उस घटना पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी ज्यादा आक्रोश दिखाया था और मेट्रो अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन इस बार कोई क्लेश नहीं हुआ है। बल्कि लड़की ने कुछ हटके काम किया है।

लैंडिंग के समय पायलट की आंखों में पड़ी लेजर लाइट, पटना में बड़ा विमान हादसा टला

See also  छात्राओं का यौन शोषण करने वाले प्रोफेसर का हर बुरे काम में साथ देती थी एक शिक्षिका; तलाश तेज

इस वीडियो में एक लड़की को मेट्रो में टब लेकर घुसे हुए देखा जा सकता है। काले रंग के ड्रेस में आई लड़की ने हाथ में सफेद बोरी ली होती है। जिसमें उसने एक टब रखा होता है। उसके आगे वह जो करती है, वह किसी आम आदमी का काम नहीं बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर का ही काम हो सकता है। लड़की आगे अपनी बोरी से टब निकालती है और उसी पर चढ़कर बैठ जाती है।

जैसे ही वह टब पर बैठती है तो उसके आसपास मौजूद लोग उसे देखकर हंसने लगते हैं। यकीन मानिए, कैमरामैन इस रिएक्शन को भी रिकॉर्ड कर लेता है। जिससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि यह एक प्री-प्लान्ड वीडियो थी। लेकिन अब लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

गैंगरेप के वक्त इंस्टाग्राम चैट्स पर कैसे एक्टिव थी लड़की? बनारस केस में नया खुलासा

See also  होमगार्ड बहाली परीक्षा के रिजल्ट को लेकर रांची में प्रदर्शन, देवेंद्र नाथ महतो के अगुवाई में समाहरणालय के बाहर धरने पर अभ्यर्थी

X पर इस वीडियो को @Rawat_1199 नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- वाह क्या दिमाग लगाया है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज और साढ़े 800 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। जबकि पोस्ट के कमेंट सेक्शन में 70+ कमेंट्स भी आए हैं।

कमेंट सेक्शन में यूजर्स इस लड़की की इस हरकत को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने DMRC को टैग करते हुए लिखा- आपके नियम और कानून के अनुसार किसी को भी फर्श पर बैठने की अनुमति नहीं है। कृपया कार्रवाई करें। दूसरे यूजर ने कहा कि खतरनाक दिमाग लगाया है। तीसरे यूजर ने कहा कि इंट्रोवर्ट्स ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेना शुरू कर दिया। चौथे यूजर ने कहा कि जी, बिल्कुल अच्छा अच्छा जुगाड़।

ED Raid: 50 करोड़ का कुत्ता खरीदने वाले शख्स के घर पहुंची ईडी, छापेमारी में ऐसा मिला कि…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now