बिहार में अधिकारी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, CO रहते कमाया था खूब माल

बिहार में अधिकारी के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, CO रहते कमाया था खूब माल

पटनाः बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई जारी है। पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा के तीन ठिकानों पर निगरानी ने छापेमारी की है। पूर्णिया के अलावा पटना और भागलपुर में भी छापामारी चल रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान लाखों की आय से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

RJD विधायक रीतलाल यादव ने किया कोर्ट में सरेंडर,14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए,बिल्डर को धमकाने का मामला

हाईकोर्ट के आदेश पर निगरानी ये कार्रवाई कर रही है। निगरानी के डीएसपी शशि शेखर ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर ये छापेमारी की जा रही है। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मुकुल कुमार झा पर आय से अधिक 56 लाख रुपये का मामला दर्ज है। ये मामला उस वक्त का है, जब मुकुल कुमार झा हाजीपुर में सीओ के पद पर पदस्थापित थे। निगरानी के अधिकारियों के मुताबिक, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के ऊपर सर्च वारंट जारी था। इस केस का अनुसंधानकर्ता सत्येंद्र राम हैं।

Purnia news 1 2025 04 a8acc5e54d1dec2e65645c9f5669c34e

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले हत्या की, फिर पति के शव को 10 बार सांप से डसवाया

निगरानी विभाग के DSP शशि शेखर ने बताया कि जिस समय मुकुल कुमार झा हाजीपुर में CO थे तभी हाई कोर्ट के निर्देश पर वहां के सभी CO के खिलाफ जांच का निर्देश दिया गया था। निगरानी विभाग में इसका FIR हुआ था। इसके बाद जांच में पाया गया कि मुकुल कुमार झा जो उस समय हाजीपुर में CO थे और वर्तमान में पूर्णिया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी हैं।मुकुल कुमार झा पटना के दानापुर और संपतचक में भी सीओ के पद पर रहे चुके हैं। इस दौरान भी मुकुल कुमार झा पर कई गंभीर आरोप लगे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now