पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले हत्या की, फिर पति के शव को 10 बार सांप से डसवाया

meetut-husband-murder-case

डेस्कः मेरठ की रहने वाली मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की जैसे हत्या की उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। उसी मेरठ में एक और कातिल पत्नी की खौफनाक कहानी ने सबको चौका दिया है।मेरठ के अकबरपुर सादात गांव में अमित कश्यप की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर कर दिया। जिस शातिर तरीके से उसने अपने पति की हत्या की उसको सुनकर सब हैरान रह गये। रविता ने अमरदीप के साथ मिलकर पहले अपने पति अमित की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर उसके शव को 10 बार सांप से कटवाया।

36 बार चाकू से वार, बॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल पर दिखाई लाश; MP में पत्नी ने कराई पति की निर्मम हत्या
रविवार सुबह जब अमित के शव के पास जहरीला सांप मिला तो गांव वालों की आशंका हुई कि सांप ने अमित को काटा है। जहरीले सांप के काटने से मौत हुई होगी। लेकिन अमित के परिजनों को इसपर संदेह हुआ और उसने पोस्टमार्टम की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो खुलासे हुए उसने सभी को चौका दिया। रिपोर्ट से पता चला कि अमित की मौत सांप के इसने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि अमित की पत्नी रविता ने प्रेमी से मिलकर अमित की हत्या की। एसएसपी ने बताया कि रविता और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इस मामले में जब रविता से मीडिया ने सवाल किया तो उसने अपने पति पर कई आरोप लगा दिये।

See also  बुर्जूग महिला से रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हुए अपराधी, बैंक से पैसा निकालकर घर में हो रही शादी के लिए जा रही थी खरीददारी करने

महिला बैंक कर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश
पुलिस के मुताबिक, अमरदीप पास के गांव महमूदपुर सिखेड़ा से एक सपेरे से वाइपर सांप को एक हजार में खरीद कर लाया था। रात में सोने के अमित की गला दबाकर हत्या की गई। दोनों आरोपियों ने हत्या को हादसे में बदलने के लिए गहरी साजिश रची। इसके बाद शव के नीचे सांप को दबा कर रख दिया। दबाव में सांप ने अमित को कई बार डंसा सुबह होने पर रविता ने साजिश के मुताबिक हत्या को हादसा दिखा दिया।ग्रामीणों के मुताबिक, अमरदीप का अमित के घर आना जाना था। इस दौरान अमरदीप को अमित से प्यार हो गया। एक साल से रविता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमरदीप की अचानक हुई मौत परिजनों के गले नहीं उतर रही थी। इसी के चलते अमित के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

See also  पाकिस्तानी एयरफोर्स के 20% ठिकाने तबाह, लड़ाकू विमान भी स्वाहा; ऑपरेशन सिंदूर में नया अपडेट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now