घर के बाहर टहल रही थी लड़की, अचानक 8 कुत्तों ने किया हमला; खौफनाक Video

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2025

alwar_dog-news

डेस्कः राजस्थान के अलवर से रोंगटे खड़े करने वाला ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप दहल जाएंगे। यहां कुत्तों के एक झुंड ने एक युवती पर हमला कर दिया। लड़की आराम से अपने घर के बाहर टहल रही थी जब उसपर हमला हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवती घर के बाहर टहल रही है, तभी अचानक आठ आवारा कुत्ते उस पर झपट पड़ते हैं।

इस खौफनाक हमले के वीडियो में महिला अपने घर के बाहर टहल रही होती है जब अचानक आठ आवारा कुत्ते उस पर हमला कर देते हैं। अचानक आए इन कुत्तों को देखकर लड़की डर जाती है और भाग नहीं पाती। वह जमीन पर गिर जाती है, क्योंकि कुत्तों ने उसके हाथों, कंधों और कई अन्य जगहों पर काट लिया।

IND vs NZ Live Streaming: आज चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कब और कहां देखें? जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच की डिटेल

See also  महिला टीचर ने अपने ही छात्र से बनाए से'क्स संबंध, साथी को बताया, तो पहुंच गई जेल

जब वह मदद के लिए चिल्लाती है तो वहां से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला उसकी मदद के लिए रुकती है। महिला कुत्तों को भगा देती है। उसके साथ ही अन्य स्थानीय लोग भी मौके पर जमा होने लगे और घायल युवती को बचाया। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हाल के महीनों में कुत्तों के इस तरह के हमले बढ़े हैं। इससे पहले राज्य के ही तिजारा जिले के खैरथल कस्बे से सटे किरवारी गांव में एक जनवरी की शाम को एक ही परिवार की 7 से 10 साल की पांच बच्चियां बेर खाने खेतों में गई थीं। तभी पांच-छह आवारा कुत्तों ने इन बच्चियों पर हमला कर दिया।

चार बच्चियां मौके से भागने में कामयाब हो गईं, जबकि इकराना को कुत्तों ने घेर लिया और उसपर बुरी तरह हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। कुत्तों ने बच्ची के सिर और पैर को खा लिया था। उसके पेट को इतना नोंचा था कि आंते बाहर आ गई थीं। जिसने भी बच्ची का शव देखा उसका कलेजा फट गया।

See also  कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भिड़े बंधू तिर्की और फुरकान अंसारी, प्रदेश प्रभारी के सामने हुई बकझक

दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही से दुष्कर्म, पहले फिल्म दिखाया और साथी ने ही लूटी आबरू; गर्भवती कर छोड़ा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now