मंत्री हफीजुल हसन के बयान को लेकर BJP का आक्रोश प्रदर्शन, संविधान की कॉपी हाथ में लेकर सड़क पर उतरे बाबूलाल मरांडी

रांचीः झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन के वक्फ बिल के समर्थन में दिये गये बयान को लेकर विपक्ष हमलावर है। एक निजी टीवी चैनल को दिये गये बयान में हफीजुल हसन ने कहा था कि सरियत मेरे लिए बड़ा है। हम कुरान सीने में रखते है और हाथ में संविधान रखते है। हम पहले सरियत को पकड़ेंगे फिर संविधान को।

GouIylaW0AAK42D

मंत्री हफीजुल हसन बोले- ‘झारखंड में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून’
मंत्री के इस बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने गुरूवार को आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ बीजेपी नेताओं ने हाथ में संविधान को लेकर प्रदर्शन किया। बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि हम झारखंड में शरीयत लागू करने की साजिश को भाजपा सफल नहीं होने देगी और बाबासाहब अंबेडकर के संविधान की रक्षा पूरी मजबूती से करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now