JMM के संस्थापक अध्यक्ष विनोद बिहार महतो के पौत्र का निधन, कोलकाता में इलाज के दौरान हुई मौत

JMM के संस्थापक अध्यक्ष विनोद बिहार महतो के पौत्र का निधन, कोलकाता में इलाज के दौरान हुई मौत

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पहले केंद्रीय अध्यक्ष दिवंगत विनोद बिहार महतो के पौत्र राजेश महतो उर्फ डब्लू महतो का बुधवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हे धनबाद के अशर्फी अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया था, बाद में इनाज के दौरान कोलकाता में उनका निधन हो गया।

हेमंत सोरेन से आम लोगों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
डब्लू महतो पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के मंझले बेटे थे। कोलकाता में इलाज के दौरान उन्होने अंतिम सांस ली। डब्लू महतो के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। झारखंड के राजनीतिक जगत के कई शख्सियतों ने डब्लू महतो के निधन पर शोक जताया है।

See also  सिमडेगा में स्कूल की लापरवाहीः खेत में काम करने के दौरान छात्र को लगी करेंट, अस्पताल पहुंचाने की जगह प्रबंधन मामले की लीपापोती में लगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now