‘अब रामजीलाल सुमन की माफी भी मंजूर नहीं, वे जहां मिलेंगे वहीं बदला लेंगे’; करणी सेना का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 13, 2025

karni-sena-rana-sanga-2025

डेस्कः राणा सांगा पर विवादित बयान से गुस्साए क्षत्रियों ने आगरा में जमकर प्रर्दशन किया है। इस दौरान चेहरे तमतमाये हुए थे। मुट्ठियां बार-बार तन रही थीं। सैकड़ों हाथों में तलवारें लहरा रही थीं। वीर बलिदानियों के इतिहास व स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प था। महान योद्धा राणा सांगा की जयंती पर शनिवार को क्षत्रियों ने ताकत दिखाई। मंच पर करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एलान कर दिया कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा का सफाया कर देंगे।

राणा सांगा के अपमान के विरोध में एक बार तो सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास की ओर कूच की तैयारी भी कर ली गई परंतु कड़ी सुरक्षा के चलते यह स्थगित कर दिया। हालांकि कुबेरपुर में गढ़ी रामी स्थित शक्ति प्रदर्शन स्थल से लौटते समय युवाओं ने तलवारें लहराते हुए कई जगह जाम लगा दिया।

See also  तीसरी शादी के चक्कर में नशेड़ी पति की क्रूरता; पत्नी को जिंदा जलाया, ससुराल वाले फरार

NIC पोर्टल में छेड़छाड़ कर हड़प ली रांची में 200 एकड़ जमीन, डाटा इंट्री ऑपरेटर ने कैसे किया इतना बड़ा खेल

पुलिस के बैरियर तोड़ डाले। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और कई भाजपा विधायक भी शामिल हुए। आयोजन के चलते पूरे दिन दिल्ली-कानपुर हाईवे से लेकर शहर की धड़कन एमजी रोड तक जाम से जूझता रहा।

21 मार्च को सदन में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की गई थी

सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा 21 मार्च को सदन में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की गई थी। इसको लेकर देशभर में क्षत्रियों का विरोध चल रहा है। करणी सेना ने 12 अप्रैल को राणा सांगा जयंती पर रक्त स्वाभिमान महासम्मेलन की घोषणा की थी। इसके लिए सुबह से ही उत्तर प्रदेश के साथ ही राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, पंजाब समेत 10 राज्यों के क्षत्रिय पहुंचने लगे थे। दोपहर डेढ़ बजे से सम्मेलन शुरू हुआ।

अब सुमन की माफी भी मंजूर नहीं

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राज शेखावत ने कहा कि यह देश बलिदानी पूर्वजों का अपमान सहन नहीं करेगा। अब सुमन की माफी भी मंजूर नहीं है। वे जहां मिलेंगे, वहीं बदला लेंगे। राजस्थान से आईं करणी सेना की फायरब्रांड नेत्री शीला गोगामेड़ी ने कहा कि शौर्य के इतिहास पर अंगुली उठाने वालों का हाथ तो काट ही दिया जाएगा। जो सिर उठेगा वो भी बचेगा नहीं।

See also  ब्रिटिश रॉयल फैमिली का नाम भी एपस्टीन फाइल्स आया, पूर्व प्रिंस एंड्रयू की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल

प्यार नहीं, साफ बेशर्मी है… मेट्रो स्टेशन पर कपल की हरकतें देख लोगों का फूटा गुस्सा, VIDEO

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राणा सांगा के चबूतरे पर जाकर माफी मांगें। महासम्मेलन में रखी गईं मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो नौ मई को दिल्ली में राजपूत समाज दोगुणी ताकत के साथ जुटेगा।

आखिर वीरों ने देश के लिए बलिदान दिया है

सम्मेलन में शाम चार बजे पहुंचे ओंकेंद्र राणा ने सपा पर ही जमकर प्रहार किया। वह बोले अखिलेश यादव और सांसद रामजी लाल सुमन से लंबी लड़ाई होगी। यहां सुमन के आवास पर 26 मार्च को किए प्रदर्शन की याद दिलाते हुए बोले कि हमने कहा था कि वापस आएंगे और आ गए। हम राम के वंशज हैं विधानसभा चुनाव में सपा के सफाए का संकल्प लेते हैं। हम राम की सौगंध उठाते हैं।

झारखंड में 15 अप्रैल को ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आज कई जिलों में बारिश का येला अलर्ट

See also  भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- झारखंडवासियों के लिए मांगी खुशहाली

सम्मेलन स्थल का क्षेत्र भगवा ध्वजों से पटा पड़ा था

सम्मेलन स्थल का क्षेत्र भगवा ध्वजों से पटा पड़ा था तो पुलिस की भी कड़ी व्यवस्था थी। सभा के बाद युवा कार्यकर्ता सुमन के आवास की ओर जाना चाहते थे लेकिन कड़ी सुरक्षा और अप्रिय स्थिति रोकने को बाद में सरकार के नाम का ज्ञापन भाजपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह को सौंपा। इसमें सांसद सुमन की सदस्यता समाप्त करने व संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग प्रमुख हैं।

बैरियर तोड़े और जाम लगाया

सम्मेलन स्थल से लौटते करणी सेना कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर जाम लगा दिया। पुलिस ने यहां पहुंचकर जाम खुलवाया तो हाईवे पर झरना नाले के बाद बैरियर तोड़कर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के शेर सिंह राणा, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अंबरीश पाल सिंह, प्रताप कालवी आदि भी उपस्थित रहे।

रांची में NIAके जज को दी गई धमकी, नक्सली को जेल से छोड़ने को जिक्र, थाने में दर्ज हुआ मामला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now