ब्रिटिश रॉयल फैमिली का नाम भी एपस्टीन फाइल्स आया, पूर्व प्रिंस एंड्रयू की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2026

Damaging photos of former Prince Andrew from the Epstein files go viral

ब्रिटिश रॉयल फैमिली के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को लेकर एप्सटीन फाइल्स में नया खुलासा हुआ है। नये खुलासे में उन्हें हाथ और पैर के बल एक महिला के ऊपर लेटे देखा जा सकता है। ये तस्वीरें अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को जारी कीं, जिससे ब्रिटिश रॉयल फैमिली में हड़कंप मच गया है।

ये तस्वीरें पूर्व प्रिंस एंड्र्यू पर राजनीतिक दबाव बढ़ाने वाली साबित हो रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उन्हें अमेरिकी कांग्रेस के सामने गवाही देने की मांग की है। स्टार्मर ने जापान दौरे पर कहा कि एपस्टीन के पीड़ितों को न्याय मिलना सबसे जरूरी है।

Union Budget 2026 के बीच झूमे रेलवे के स्टॉक्स, IRFC से लेकर IRCTC तक में गजब की तेजी

तस्वीरों में क्या है?

एक अनडेटेड तस्वीर में एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर कैमरे की तरफ देखते हुए हाथ और पैर के बाल झुके हुए दिख रहे हैं। नीचे एक महिला लेटी हुई है, लेकिन गोपनीयता के वजह से उसका चेहरा धुंधला कर दिया गया है।

See also  खोपड़ी खाली करके नहीं बैठे हैं तिवारी जी, खोपड़ी में है कुछ; जज-वकील में भिड़ंत, ले लिया ऐक्शन

Damaging photos of former Prince Andrew from the Epstein files go viral

दूसरी तस्वीर में एंड्र्यू का हाथ उसी महिला के पेट पर रखा हुआ है। बैकग्राउंड में एक अज्ञात व्यक्ति टेबल पर पैर रखे बैठा है। इन तस्वीरों का कोई कैप्शन या संदर्भ नहीं दिया गया, इसलिए ये कब और कहां ली गईं, ये साफ नहीं है।

2010 की एक ईमेल चेन भी शामिल

एपस्टीन दस्तावेजों में 2010 की एक ईमेल चेन भी शामिल है, जिसमें एपस्टीन ने एंड्र्यू को लंदन में एक “दोस्त” से मिलने का न्योता दिया। एंड्र्यू ने जवाब में कहा कि वो मिलने के लिए उत्सुक हैं और उसका संपर्क दें।

एपस्टीन ने उस महिला को 26 साल की रूसी बताते हुए लिखा कि वो ‘स्मार्ट, सुंदर और भरोसेमंद’ है। ये ईमेल एपस्टीन के नाबालिग से सेक्स सॉलिसिटेशन के दोषी ठहराए जाने के दो साल बाद भेजे गए थे।

कहीं डांस तो कहीं महिलाओं के पीछे दौड़ रहा जेफ्री एपस्टीन, सामने आए यौन अपराधी के वीडियो

एक महीने बाद की ईमेल्स में दोनों लंदन में मिलने की योजना बनाते दिखते हैं। एंड्र्यू ने बकिंघम पैलेस में डिनर का सुझाव दिया, जहां ‘बहुत प्राइवेसी’ होगी। एपस्टीन ने कहा कि उन्हें ‘निजी समय’ की दरकार है।

See also  यूपी परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला

एंड्र्यू ने हमेशा आरोपों से इनकार किया है और कहा कि उन्होंने एपस्टीन के किसी गलत व्यवहार को कभी नहीं देखा या शक नहीं किया। 2019 के बीबीसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 2010 में एपस्टीन से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे।

पिछले साल ही प्रिंस का टाइटल छीना गया

न्याय विभाग ने एपस्टीन जांच से जुड़ी ये फाइल्स कांग्रेस की डेडलाइन से छह हफ्ते देरी से जारी कीं। एपस्टीन 2019 में जेल में खुदकुशी कर चुके हैं। इन नई तस्वीरों और ईमेल्स से एंड्र्यू पर जांच का दबाव बढ़ गया है। पिछले साल किंग चार्ल्स ने उनसे ‘प्रिंस’ का टाइटल छीन लिया और विंडसर मेंशन से बाहर कर दिया था।

आम बजट 2026: निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं देश का बजट Live

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now