मां को गाली कैसे दी… WhatsApp पर हुई लड़ाई सड़क पर पहुंची, हाईप्रोफाइल सोसाइटी में जमकर हुआ तमाशा

मां को गाली कैसे दी... वॉटसएप पर हुई लड़ाई सड़क पर पहुंची, हाईप्रोफाइल सोसाइटी में जमकर हुआ तमाशा

डेस्कः महिलाओं के बीच मारपीट और बाल खींचाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नोएडा सेक्टर-63 स्थित पारस सीजन सोसाइटी के मार्केट एरिया में दो महिलाओं के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। वायरल वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे से बाल पकड़कर भिड़ती नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि विवाद की शुरुआत निजी रंजिश और अपशब्दों के कारण हुई।

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छुपाकर हॉस्टल लाया बॉयफ्रेंड, गार्ड ने चेक किया तो उड़ गये होश, VIDEO हो रहा है वायरल

नोएडा के एक हाई-राइज सोसाइटी के मेन गेट पर दो महिलाओं के बीच ज़बरदस्त झगड़ा हो गया। लड़ाई इतनी भयंकर थी कि एक महिला ने दूसरी को बालों से पकड़कर सड़क पर घसीट दिया। पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मेरे पति का एनकाउंटर करने आये थे इतनी फोर्स लेकर, बोलीं RJD विधायक रीतलाल यादव की पत्नी

झगड़ा कर रही महिलाएं एक दूसरे को पहले से जानती थीऔर एक ही रेजिडेंशियल सोसाइटी में रहती हैं. बताया जा रहा है कि झगड़े की शुरुआत एक दिन पहले व्हाट्सएप कॉल पर हुई गाली-गलौज से हुई थी, जो अगले दिन खुलेआम हिंसा में बदल गई। मामला नोएडा की सेक्टर-168 स्थित पारस सोसाइटी का बताया जा रहा है। एक दिन पहले दोनों महिलाओं के बीच व्हाट्सएप कॉल पर तीखी बहस हुई थी, जिसमें कथित रूप से गाली-गलौज भी हुई। इस बहस का तनाव अगले दिन तक बना रहा और जब दोनों महिलाएं सोसाइटी के मुख्य गेट के पास आमने-सामने आईं, तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now