रुपये नहीं लौटाने पर ससुर की हत्या, ससुराल पहुंचकर दामाद ने कर दिया कांड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2025

लोहरदगा शहर में शादी के पांच महीने बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर अपने ससुर की हत्या कर दी। वारदात जैतपुर थाना क्षेत्र के गिंजास गांव की है। हत्या की वजह रुपये नहीं लौटाना बताई जा रही है। मृतक की पहचान रामचंद्र सहनी उर्फ डोमन सहनी के रूप में हुई है। दामाद अजय सहनी ने धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दामाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दामाद अजय मुजफ्फरपुर शहर स्थित दादर का रहने वाला है। डोमन के पुत्र धर्मेंद्र सहनी ने पिता की हत्या का केस दर्ज कराया है। इसमें बहनोई को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार अजय सहनी दादर में एक झोपड़ीनुमा घर बनाकर मां के साथ रहता है। उसने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर ससुर को रुपये दिए थे। उन रुपयों को लेकर पत्नी और ससुर के साथ हमेशा विवाद होता रहता था।

See also  मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के निधन के बाद कैबिनेट बैठक स्थगित, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए लिया फैसला

आसमान में हिचकोले खाने लगी दिल्ली से आ रही फ्लाइट, 25 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल

अजय की पत्नी दिल्ली में रहती है। गुरुवार सुबह अजय बाइक से गिंजास स्थित ससुराल पहुंचा था। डोमन सहनी और उसके बीच कहासुनी हो रही थी। इसी बीच अजय ने धारदार हथियार से ससुर के गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। परिजन के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचे, तब तक अजय सहनी बाइक से फरार हो गया। डोमन सहनी को जैतपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

नीट पेपर लीक के मास्टमाइंड संजीव मुखिया पर 3 लाख का इनाम, EOU ने संपित्त जब्त करने का दिया आवेदन

See also  झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार दिल्ली दौरे पर, केंदीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संजय सेठ से हुई मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now