मुर्गा बनाया, छेड़खानी और फिर की मारपीट, उत्तराखंड के बागेश्वर में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी

abuse of minor girls in uttrakhand

डेस्कः उत्तराखंड में नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद नालाबिगों के साथ शर्मनाक हरकत करने वाले दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अभी भी फरार चल रहे हैं। हैवानियत से भरा यह पूरा मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का है।

नाबालिग के साथ मारपीट करने, उन्हें मुर्गा बनाने, छेड़खानी करने तथा पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्त कर लिया है। दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

दोनों को न्यायालय में पेश किया। लेकिन न्यायालय ने पुलिस को रिमांड नहीं दी। इसके बाद युवकों को घर भेज दिया है। मालूम हो कि रविवार को दो किशोरियों के साथ गाली-गलौच करने, मारपीट, छेड़छाड़ और मुर्गा बनाने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के बाद दो युवक बागेश्वर से फरार हो गए थे, जबकि एक कपकोट से ही फरार चल रहा था।

See also  ट्रेन के वॉशरूम में गद्दा डालकर सो गया, टॉयलेट नहीं मानो केबिन हो; वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट्स

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… झारखंड की 26 ट्रेनें 15 दिन तक रहेंगी रद्द, रेलवे ने बताई वजह

इस मामले में एक पीड़िता के पिता ने लक्की कठायत, तनुज गड़िया, दक्ष फर्स्वाण तथा योगेश गड़िया पर छेड़खानी, मारपीट एवं गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर सौंपी थी। साथ ही वीडियो वायरल करने का भी आरोप लगाया।

उनके खिलाफ 74/115(2)/352/351(2)बीएनएस व 7/8 पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में योगेश गड़िया और तनुज गड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।

बिहार में जेडीयू नेता की गोली मार कर हत्या, विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे थे कौशल सिंह

न्यायालय में अधिवक्ता विनोद भट्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बगैर नोटिस के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। भट्ट ने बताया कि एक घंटे की जिरह के बाद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने रिमांड रिफ्यूज कर दी। उन्होंने बताया कि पोक्सो जैसे गंभीर मामले में पुलिस ने लीपापोती की है।

See also  लोहरदगा में बालू लदा ट्रैक्टर बना काल, दो युवकों को रौंदा, दूसरी घटना में एक अन्य की गई जान

इधर कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय नियमानुसार कार्रवाई के आदेश पुलिस को दिए हैं। अब पुलिस दोनों को नोटिस जारी करेगी। फिलहाल दोनों युवकों को घर भेज दिया है।

एयर इंडिया की फ्लाइट में शर्मनाक हरकत, एक यात्री ने दूसरे यात्री पर किया पेशाब

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now