रांची में चोरी कर भाग रहे चोरों को लोगों ने खदेड़ा, तीन गाड़ियों में लगा दी आग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

रांची में चोरी कर भाग रहे चोरों को लोगों ने खदेड़ा, तीन गाड़ियों में लगा दी आग

रांचीः राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बैटरी चोर का आतंक है। चोर अपनी गाड़ी लेकर आते है और बैटरी को चोरी कर फरार हो जाते है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बैटरी चोर ग्रामीणों के हाथ आने से बच गया लेकिन ग्रामीणों के हाथ चोरों का पिकअप वैन और बाइक हाथ लग गई इसके बाद ग्रामीणों ने इसे आग के हवाले कर दिया।

टोल सिस्टम में होगा बदलाव, आम आदमी को मिलेगी राहत, नई नीति की जल्द होगी घोषणा-नितिन गडकरी
टावर का बैटरी चुराने ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में चोर घुसे। पिकअप वैन और बाइक के साथ देर रात चोरो ने गांव में एंट्री मारी। पांच की संख्या में पहुंचे चोर पतरातू गांव में बैटरी चुराने के लिए जैसे ही पहुंचे, बैटरी टावर खोलने के दौरान ही कुछ ग्रामीणों की नींद खुल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश जाने की मिली अनुमति, 19 को स्पेन और स्वीडन के लिए होंगे रवान
ग्रामीणों के शोर मचाते ही चोर बैटरी छोड़कर वहां से भागने लगे। ग्रामीणों ने काफी दूर तक चोरों को खदेड़ा भी लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वो वहां से फरार हो गये। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप वैन और बाइक दोनों में आग लगी दी। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में खासकर ठाकुर गांव, बुढ़मू, चान्हो और मांडर में बैटरी चोर गिरोह का नेटवर्क सक्रिय है। यह गिरोह अपने साथ चोरी की बैटरी को ढोने के लिए पिकअप वैन लेकर साथ चलते हैं।

See also  गिरिडीह में गोलगप्पा खाने से 45 लोग पड़े बीमार, छह साल की बच्चे की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now