टोल सिस्टम में होगा बदलाव, आम आदमी को मिलेगी राहत, नई नीति की जल्द होगी घोषणा-नितिन गडकरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

nitin gadkari toll tax

डेस्कः केंद्र सरकार देश का पूरा टोल सिस्टम बदलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसको लेकर जानकारी दी। उन्होने बताया कि नया टोल सिस्टम आम-आदमी को बड़ी राहत देगी। टोल टैक्स की दरें भी कम हो जाएगी। इसका एलान अगले आठ से दस दिनों में कर दी जाएगी।

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक 10 मई को रांची में होगी, गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं अध्यक्षता
नितिन गडकरी ने कहा कि मैं नई नीति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। जिस तरह देश में सड़कों के विस्तार के लिए टोल जरूरी है, उसी तरह सरकार भी इस सिस्टम को यूजर्स-फ्रेंडली बना रही है। देश में टोल कलेक्शन बढ़ा है। 2023-24 में यह 64809 करोड़ रुपया रहा, जो 2022-23 की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा है। 2019-20 में यह 27503 करोड़ रुपये था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश जाने की मिली अनुमति, 19 को स्पेन और स्वीडन के लिए होंगे रवान
गडकरी ने यह भी आश्वासन दिया कि नया सिस्टम लागू होने के बाद टोल रेट कम हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने पिछले महीने राज्यसभा में बोलते हुए नई टोल नीति का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टोल चार्ज जरूरी है, लेकिन सरकार इस व्यवस्था को ज्यादा कंज्यूमर-फ्रेंडली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  रामगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, गोड्डा तेज रफ्तार कार गड्डे में गिरी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now