इंटर कॉलेज के टीचर ने छात्रा से की गंदी हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2025

kushinagar

कुशीनगरः यूपी के कुशीनगर के एक इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक का छात्रा के साथ गंदी हरकतें, उसका यौन शोषण करते वीडियो वायरल हो गया। हालांकि ‘लाइव दैनिक’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो देख लोग हैरान रह गए। लोगों ने शिक्षक को पहचान तो लिया लेकिन उन्‍हें एक बार में उन्‍हें यकीन नहीं हुआ। लेकिन जब दूसरी, तीसरी बार देखने के बाद उन्‍हें पक्‍का हो गया कि वीडियो में दिख रहा शख्‍स इंटर कॉलेज का शिक्षक ही है तो वे गुस्‍से से भर गए।

मामला, पुलिस के पास भी पहुंचा। पुलिस ने तत्‍काल ऐक्‍शन लेते हुए वीडियो में दिख रहे शख्‍स की पहचान कराई। मामले की जांच करते-करते पुलिस पीड़िता के परिवारीजनों तक पहुंचीं। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आल इंडिया मोमिन सभा के उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ का उपाध्यक्ष है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, मंत्रियों के वेतन भत्ते में हुआ इजाफा

See also  बीएसएल के गेट पर धरने पर बैठी विधायक श्वेता सिंह गिरफ्तार, अप्रेंटिस संघ की मांग को लेकर हो रहा आंदोलन

आरोपी शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी जिस इंटर कॉलेज में कार्यरत है वो कुशीनगर के कसया क्षेत्र में है। कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था। इस वीडियो में एक व्यक्ति के द्वारा एक लड़की के साथ गलत और अश्लील हरकतें की जा रही थीं। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद इसकी जांच कराई। जांच में पता चला कि वीडियो कुशीनगर के कसया क्षेत्र के कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह का है।

अच्छे नंबर दिलाने के बहाने करता था यौन शोषण

बताया जा रहा है कि मैनुद्दीन अंसारी लड़कियों को अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था और फिर उनका शारीरिक शोषण करता था। पहले भी उस पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं, लेकिन हर बार मामला दब जाता था। इस बार किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद इस कलयुगी टीचर की काली करतूत से परदा उठ गया। पहली बार हिम्मत दिखाते हुए छात्रा के परिजनों ने कसया थाने में तहरीर दी, जिसके बाद मैनुद्दीन अंसारी पर मुकदमा दर्ज हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

See also  झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: जेपीएससी नियुक्ति में देरी का खामियाजा उम्मीदवार नहीं भुगतेगा, वरीयता लाभ मिलेगा

पुलिस के मुताबिक वीडियो में छात्रा के साथ गंदी हरकतें करते दिख रहा शख्‍स उसी इंटर कॉलेज कालेज में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त मैनुद्दीन अंसारी मल्लूडीह थाना कसया है। जांच के जरिए आरोपी की पहचान की गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कसया पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी मैनुद्दीन अंसारी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तत्‍काल ऐक्‍शन लिया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

बिहार में रामनवमी के प्रसाद के लिए खूनी जंग, दरभंगा में युवक को तलवार से काटा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now