- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो मां को मार डाला, रांची के चान्हो में कलयुगी बेटे की करतूत

शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो मां को मार डाला, रांची के चान्हो में कलयुगी बेटे की करतूत

रांचीः शराब पीने के लिए घर का धान बेचने से मना करने पर बीजुपाड़ा बस्ती में एक कलयुगी बेटा शिवशंकर उरांव ने अपनी 60 वर्षीय मां सुंदरी उरांइन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद चान्हो थाना जाकर सरेंडर कर दिया।

वाराणसी में 6 दिन तक 23 लोगों ने छात्रा से किया गैंगरेप, दिल दहला देने वाली वारदात में 10 गिरफ्तार
घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है। बताया जा रहा है कि चार भाईयों में सबसे छोटा शिवशंकर उरांव उर्फ भानू उरांव घटना के समय अपनी मां के साथ अकेले ही घर में था। तीन भाई चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन देखने निकले थे। इस दौरान शिवशंकर उरांव ने अपनी मां से पहले शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसा देने से इंकार करने के बाद उसने शराब के पैसों के लिए घर में रखे धान को एक बोरा में डालकर बेचने के लिए बाहर जाने लगा तो उसकी मां ने इसका विरोध किया। इस बीच दोनों के बीच छीना-झपटी शुरू हो गई।

See also  Hemant Soren कैबिनेट का विस्तार आज, नए चेहरे हो सकते हैं शामिल; किस-किस के नाम की चर्चा

जमशेदपुर में महावीर झंडा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आये कई लोग
गुस्से में शिवशंकर उरांव ने अपनी मां को जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर उसे जान से मार दिया। मां की मौत के कुछ देर बार उसे एहसास हुआ कि उसने बड़ी गलती कर दी है। इसके बाद वो वहां से ऑटो में चढ़कर चान्हो थाना चला गया और खुद ही पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। जानकारी मिलने के बाद चान्हो पुलिस ने घटनास्थल से सुंदरी उरांइन के शव को कब्जे में ले लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now