रामनवमी जुलूस के दौरान जयराम महतो हुए घायल, फरसे से सिर में लगी चोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2025

रामनवमी जुलूस के दौरान जयराम महतो हुए घायल, फरसे से सिर में लगी चोट

गिरिडीहः रामनवमी के शोभा यात्रा के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो घायल हो गये। डुमरी चौक पर हो रहे रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान जयराम महतो के सिर में फरसे से चोट लग गई। बताया जाता है कि लाठी प्रदर्शन के दौरान फरसे की नोक जाकर जयराम महतो के सिर में जा लगी।

जयराम महतो फिर से शुरू कर रहे है जनता दरबार, मंगलवार से प्रखंड कार्यालय में बैठक सुनेंगे लोगों की समस्या
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ डुमरी में रामनवमी के मौके पर पूरे जोश के साथ झूम रहे थे। एक समर्थक ने उन्हे अपने कंधे पर बैठा लिया था, जिसके बाद जुलूस पर माहौल जोश से और भर गया। इसी दौरान पीछे से किसी परंपरागत हथियार, फरसा, की नोक उनके माथे में जा घुसी, जिससे उन्हें सिर में चोट लग गई। चोट लगते ही वे तुरंत नीचे उतर आए और समर्थकों ने उन्हें पास के क्लीनिक में पहुंचाया।क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के तहत उनके सिर की ड्रेसिंग की गई और दवा दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि चोट गंभीर नहीं है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। विधायक जयराम महतो की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे घर पर आराम कर रहे हैं।

See also  नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी यादव, बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अहम मानी जा रही है मुलाकात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now